9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mother’s Day पर दिल्ली की कंपनी के CEO का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को पेरेंट्स ट्रिप के लिए दिए 10 हजार रुपये और 3 दिन की छुट्टी

Mother’s Day 2026: मदर्स डे पर दिल्ली की PR फर्म एलीट मार्के के CEO Rajat Grover ने कर्मचारियों को माता-पिता के साथ घूमने के लिए ₹10,000 और 3 दिन की पेड छुट्टी देने का ऐलान किया। सोशल मीडिया पर लोग इस पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Delhi CEO on Mother’s Day 2026

दिल्ली की PR फर्म एलीट मार्के के CEO Rajat Grover ने मदर्स डे पर कर्मचारियों को दिया तोहफा (सोर्स- Instagram)

Mother’s Day 2026: दिल्ली की एक PR कंपनी के CEO ने मदर्स डे पर अपने कर्मचारियों के लिए ऐसी पहल की है, जिसने सभी के दिल जीत लिए हैं। सीईओ ने कर्मचारियों को अपने माता-पिता के साथ घूमने के लिए 10 हजार रुपये और तीन दिन की पेड छुट्टी देने का ऐलान किया है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे आज की कॉर्पोरेट दुनिया में एक सकारात्मक और दिल छू लेने वाला कदम बताया है।

माता-पिता के लिए समय निकालने का मैसेज

वायरल वीडियो में दिल्ली की पीआर फर्म एलीट मार्के के संस्थापक और CEO रजत ग्रोवर यह कहते हुए नजर आए कि पैरेंट्स से पूछो कि उन्हें कहां जाना है, क्या करना है? उन्होंने कहा कि हम काम के चक्कर में इतना व्यस्त हो जाते हैं कि हम उनसे पूछते ही नहीं हैं। उनकी इच्छाएं पूरी करना और उनका ध्यान रखना हमारा ही कर्तव्य है। इस मदर्स डे पर उनके साथ जाओ और उनकी इच्छानुसार उन्हें घुमाने लेकर जाओ।

कल क्या होगा, किसे पता?

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए रजत ग्रोवर ने कहा कि किसी को नहीं पता कल क्या होने वाला है, इसलिए माता-पिता की खुशियों को टालना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मदर्स डे पर कंपनी की तरफ से यह पहल की जा रही है और हर कर्मचारी को 10 हजार रुपये और तीन दिन की पेड लीव दी जा रही है।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर लोगों ने कंपनी की इस पहल की बहुत सराहना की है। एक यूजर ने लिखा, 'काश पूरी दुनिया इसी सोच के साथ आगे बढ़े।' वहीं दूसरे यूजर ने इसे हीरो जैसी पहल बताया। कई लोगों का कहना है कि आज की कॉर्पोरेट दुनिया में कर्मचारियों और उनके परिवार की भावनाओं को समझने वाली सोच बहुत कम देखने को मिलती है। कुछ लोगों ने कहा कि ऐसा बोस सबको मिले।