2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने पहुंचा प्रेमी, छोटी बहन ने चाकू मारकर की हत्या; सनसनीखेज वारदात

Faridabad News: जयपुर और दिल्ली की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच रहने वाला मानव, दिल में अपनी एक पुरानी दोस्त से मिलने की चाहत लिए फरीदाबाद पहुंचा था। उसे अंदाजा भी नहीं था कि एकता विहार की जिस दहलीज पर वह कदम रख रहा है, वहां से उसकी वापसी मुमकिन नहीं होगी। मुलाकात को निजी रखने के लिए मानव ने चुपके से अपनी महिला मित्र के घर में पंहुचना चाहा।

less than 1 minute read
Google source verification
faridabad ekta vihar youth murder case manav stabbing news

Faridabad News: इश्क की एक गुपचुप मुलाकात का अंजाम इतना खौफनाक होगा, यह किसी ने नहीं सोचा था। जयपुर से दिल्ली और फिर फरीदाबाद के एकता विहार तक का सफर मानव के लिए मौत का बुलावा साबित हुआ। एक बंद कमरे में शुरू हुई बातचीत पर जब 'नफरत' का पहरा लगा, तो दोस्ती की दहलीज खून से सन गई। अपनी महिला मित्र से मिलने पहुंचे मानव को क्या पता था कि उसकी मौजूदगी की भनक लगते ही घर के अंदर मौत का खूनी खेल शुरू हो जाएगा।

दरअसल, फरीदाबाद में पल्ला थाना क्षेत्र के एकता विहार में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। जयपुर और दिल्ली में रहने वाला मानव नाम का युवक अपनी महिला मित्र से मिलने के लिए उसके घर पंहुचा था। चुपके से घर में घुसने के कारण महिला मित्र की छोटी बहन ने उसे देख लिया था। इसके बाद महिला मित्र की छोटी बहन ने रणनीति बनाई और फोन कर अपने तीन-चार साथियों को घर बुलाया, फिर युवक का घेराव कर चाकू मारकर हत्या कर दी।

छोटी बहन ने अपने तीन-चार दोस्तों के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम

मानव नाम का यह युवक चुपके से महिला मित्र के घर में पहुंच गया था। इसकी भनक महिला मित्र की छोटी बहन को लग गई। उसने अपने तीन-चार परिचित युवक घर बुला लिए। फिर सभी ने मिलकर पहले युवक को घर के अंदर ही पीटा। इसके बाद चाकू घोंपकर उसे घायल कर दिया।

घायल कर परिजनों को दी सूचना

बताया गया कि घायल करने के बाद उसके परिजनों को सूचना दे दी गई। युवक के परिजन फरीदाबाद पहुंचे और उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अब उसका पोस्टमॉर्टम दिल्ली में ही चल रहा है।