पुणे

‘एक बार संबंध बना लो, ऐसा मंत्र मारूंगा तुम्हारा पति मिल जाएगा’, ढोंगी बाबा ने झांसे में लेकर महिला से किया रेप

Tantrik Rape Case Nagpur: नागपुर के सक्करदरा में ढोंगी तांत्रिक ताहीर राशिद बेग ने लापता पति को ढूंढने के नाम पर महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को अंजनगांव से गिरफ्तार किया।
2 min read
Apr 07, 2026
Nagpur Maharashtra a Baba deceived and raped a woman
रेप आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार

Nagpur Crime News: महाराष्ट्र के नागपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो विश्वासघात का उदाहरण है ही, साथ ही इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया है। दरअसल, यहां पर एक लाचार महिला का फायदा उठाकर एक ढोंगी बाबा ने उसके साथ रेप किया है। मिली जानकारी के अनुसार, यहां एक महिला, जो अपने लापता पति की तलाश में दर-दर भटक रही थी, एक कथित तांत्रिक के जाल में फंस गई। तंत्र-मंत्र के जरिए पति को वापस लाने का झांसा देकर आरोपी ने महिला का शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित महिला सक्करदरा क्षेत्र की रहने वाली है और घरों में काम कर अपना गुजारा करती है। उसकी जिंदगी में दुखों का पहाड़ तब टूटा, जब 15 अक्टूबर 2025 को उसका पति बिना बताए कहीं चला गया। महिला महीनों से अपने पति की तलाश में भटक रही थी, तभी उसकी मुलाकात ताहीर राशिद बेग नाम के व्यक्ति से हुई। आरोपी ने खुद को तंत्र-मंत्र का विशेषज्ञ बताया और दावा किया कि वह अपनी शक्तियों से उसके लापता पति को ढूंढ निकालेगा। पति को वापस पाने की आखिरी उम्मीद में महिला ने उस पर भरोसा कर लिया, जो उसकी सबसे बड़ी भूल साबित हुई।

तंत्र-मंत्र के नाम पर किया दुष्कर्म

आरोप है कि ताहीर राशिद बेग ने महिला की बेबसी और उसकी धार्मिक आस्था का फायदा उठाया। उसने तंत्र-मंत्र की आड़ में महिला को अपने जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब महिला को यह अहसास हुआ कि उसकी मजबूरी का इस्तेमाल केवल उसका शोषण करने के लिए किया गया है, तो उसने हिम्मत जुटाकर कानून का सहारा लिया।

पुलिस की कार्रवाई

सक्करदरा पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले की गंभीरता को समझा और त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी ताहीर राशिद बेग को अंजनगांव, डब्बीपुरा से धर दबोचा। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी प्रमोद पोरे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और गहन जांच शुरू कर दी गई है।

आस्था के नाम पर खिलवाड़

यह घटना केवल एक शारीरिक अपराध नहीं, बल्कि उस भरोसे का कत्ल है जो एक टूटता हुआ इंसान किसी पर करता है। समाज में ऐसे ढोंगी बाबाओं और कथित तांत्रिकों की मौजूदगी एक बड़ा खतरा है, जो लोगों के दुख और उनकी बेबसी को अपना हथियार बनाते हैं।

Updated on:
07 Apr 2026 04:05 pm
Published on:
07 Apr 2026 04:04 pm