28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Maharashtra / Pune / Pune: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, गणपति दर्शन का झांसा; मिलने पहुंची युवती तो 90 हजार लेकर फरार हुआ ‘दोस्त’

Pune: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, गणपति दर्शन का झांसा; मिलने पहुंची युवती तो 90 हजार लेकर फरार हुआ ‘दोस्त’

Ganpati Darshan Fraud: पुणे में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद 23 वर्षीय युवती को गणपति दर्शन का झांसा देकर बुधवार चौक बुलाया गया। आरोपी पार्किंग के बहाने उसकी दुचाकी लेकर मोबाइल और नकदी समेत करीब 90 हजार रुपये का सामान लेकर फरार हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पुणे

•

image

Imran Ansari

•

Updated: 28 Nov 2026, 1:56 PM IST

insta friends scam

इंस्टाग्राम पर दोस्त बनाने के चक्कर में लगा चूना, प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स-AI

Instagram Friendship Scam: सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से होने वाली दोस्ती कब भरोसे के नाम पर ठगी में बदल जाए, इसका एक मामला पुणे में सामने आया है। इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती के बाद 23 साल की युवती को उस पर इतना भरोसा हो गया कि वह उसके बुलाने पर बुधवार चौक पहुंच गई। युवक ने उसे दगडूशेठ गणपति के दर्शन कराने और पूजा करवाने का भरोसा दिया था, लेकिन वहां पहुंचने के बाद कहानी ही बदल गई।

पार्किंग के बहाने ले गया स्कूटी, फिर नहीं लौटा

महाराष्ट्र टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि युवती की इंस्टाग्राम पर करीब 22 साल के ओमकार तातिया से पहचान हुई थी। बातचीत बढ़ने के साथ दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद ओमकार ने युवती को 25 नवंबर की शाम बुधवार चौक स्थित गणराज लॉज के पास मिलने के लिए बुलाया। उसने धार्मिक दर्शन कराने की बात कहकर युवती को वहां आने के लिए तैयार किया।

युवती के पहुंचने के बाद आरोपी ने उसकी दुचाकी पार्किंग में लगाने की बात कही और वाहन अपने कब्जे में ले लिया। युवती की दुचाकी की डिक्की में मोबाइल फोन और करीब 7 हजार रुपये नकद रखे थे। आरोपी वाहन लेकर वहां से निकला तो वापस नहीं आया। युवती इंतजार करती रही, लेकिन उसका इंस्टाग्राम वाला ‘दोस्त’ दुचाकी, मोबाइल और नकदी लेकर गायब हो चुका था। पुलिस के अनुसार, कुल करीब 90 हजार रुपये का सामान इस मामले में गया है।

सोशल मीडिया दोस्ती में पुलिस की चेतावनी

इस घटना के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से होने वाली दोस्ती को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले विश्वास हासिल करते हैं और फिर मुलाकात के लिए कोई आकर्षक वजह बताते हैं। धार्मिक स्थल पर दर्शन, घूमने या किसी दूसरे बहाने से मिलने बुलाकर लोगों को अपने जाल में फंसाया जा सकता है।

पुलिस ने लोगों से कहा है कि सोशल मीडिया पर हुई नई पहचान के आधार पर किसी अनजान व्यक्ति को अपना मोबाइल, वाहन, नकदी या दूसरी कीमती चीजें सौंपने से बचें। किसी मुलाकात के दौरान संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करना चाहिए।