28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / State / पप्पी भाई से पिस्तौल खरीदी, 55 हजार में हुआ सौदा; पुणे के मंदार किवले मामले में 9 संदिग्ध अब भी फरार

पप्पी भाई से पिस्तौल खरीदी, 55 हजार में हुआ सौदा; पुणे के मंदार किवले मामले में 9 संदिग्ध अब भी फरार

Mandar Kiwale: पुणे के मंदार किवले हमले में पुलिस ने हथियारों की खरीद और साजिश का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के लिए 55 हजार रुपये में दो पिस्तौल खरीदी गई थीं और मामले में 9 संदिग्धों की तलाश जारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Imran Ansari

•

Updated: 28 Nov 2026, 11:20 AM IST

Mandar Kiwale Case

मंदार किवले मामले पुलिस का नया खुलासा, प्रतीकात्मक फोटो - AI

Mandar Kiwale Case: महाराष्ट्र के पुणे में शिवाजीनगर कोर्ट के बाहर मंदार किवले पर हुए जानलेवा हमले की जांच में हथियारों की खरीद को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मंदार की हत्या की साजिश के लिए आरोपी अक्षय चव्हाण ने मध्य प्रदेश के उमर्टी से दो पिस्तौल खरीदी थीं। इन हथियारों के लिए प्रथमेश येनपुरे के जरिए 55 हजार रुपये का भुगतान किए जाने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक विधि-संघर्षित बालक को भी हिरासत में लिया गया है। वहीं, हमले की साजिश में शामिल नौ अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

पप्पी भाई से खरीदी गईं दो पिस्तौल

जांच में पता चला है कि अक्षय चव्हाण ने मंदार किवले की हत्या के लिए मध्य प्रदेश के उमर्टी में रहने वाले पप्पीभाई नाम के व्यक्ति से दो पिस्तौल खरीदी थीं। इन हथियारों को लाने की जिम्मेदारी अक्षय ने प्रथमेश येनपुरे को दी थी। पुलिस के अनुसार, हथियारों की खरीद के लिए प्रथमेश येनपुरे को 55 हजार रुपये दिए गए थे। पुलिस अब हथियारों की खरीद, उन्हें पुणे तक लाने और हमले की साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

कोर्ट के बाहर गोलीबारी के बाद कोयते से हमला

25 नवंबर को शिवाजीनगर न्यायालय के बाहर ओमकार उर्फ बाब्या संतोष पवार, प्रथमेश येनपुरे और उनके साथियों ने मंदार किवले पर गोलीबारी की थी। इसके बाद आरोपियों ने कोयते से हमला कर उसकी हत्या की कोशिश की। हमले में गंभीर रूप से घायल मंदार किवले का पुणे के ससून अस्पताल के अतिदक्षता विभाग (ICU) में इलाज चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच पुणे पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दी गई है।

शुभम चव्हाण हत्याकांड से जुड़ा है मामला

पुलिस जांच के मुताबिक, मंदार किवले शुभम चव्हाण हत्या मामले में आरोपी है। इस मामले में अमर साकोरे, मंदार किवले, गिरीश बाबरे और योगेश ढोरे के खिलाफ आंबेगांव पुलिस थाने में मामला दर्ज है। मंदार 21 नवंबर को जमानत पर जेल से बाहर आया था। आरोप है कि शुभम चव्हाण की हत्या का बदला लेने के लिए अक्षय चव्हाण और उसके साथियों ने मंदार की हत्या की साजिश रची। इसी के तहत न्यायालय में तारीख के लिए पहुंचे मंदार को निशाना बनाया गया।

आठवें आरोपी प्रथमेश येनपुरे को पुलिस हिरासत

मंदार किवले पर गोलीबारी और कोयते से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय प्रथमेश दीपक येनपुरे को गिरफ्तार किया है। वह पुणे के कात्रज का रहने वाला है और मूल रूप से पाबे का निवासी है। अदालत ने उसे 2 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले आरोपी अक्षय चव्हाण (20), अमोल चव्हाण (48), ओमकार उर्फ बाब्या पवार (19), सत्यम मोरे (25), सूरज मळेकर (22), स्वप्नील गवळी (28) और अथर्व सोपान मारणे (19) को भी अदालत ने 2 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा था।

पुलिस के मुताबिक, मंदार पर हमला करने के बाद प्रथमेश येनपुरे फरार हो गया था। उसे पुलिस ने कड़ेताण इलाके से पकड़ लिया। अब पुलिस उससे हथियारों की खरीद और पूरी साजिश में उसकी भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है।