28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Maharashtra / Mumbai / ‘अजीतदादा की जगह कोई नहीं ले सकता’, सुनेत्रा पवार पर बयान के बाद रोहित पवार का करारा जवाब

‘अजीतदादा की जगह कोई नहीं ले सकता’, सुनेत्रा पवार पर बयान के बाद रोहित पवार का करारा जवाब

Sunetra Pawar: रोहित पवार ने सुनेत्रा पवार को लेकर दिए बयान पर सफाई देते हुए कहा कि अजीतदादा की जगह कोई नहीं ले सकता, लेकिन पुणे और बारामती में बढ़ते अपराध पर सवाल उठाना गलत नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Imran Ansari

•

Updated: 28 Nov 2026, 8:36 AM IST

Rohit Pawar

पवार परिवार में बयानबाजी तेज, फोटो सोर्स- ANI

Rohit Pawar: सुनेत्रा पवार को लेकर दिए गए अपने बयान पर विरोध और प्रदर्शन के बाद विधायक रोहित पवार ने विस्तार से अपना पक्ष रखा है। रोहित पवार ने कहा कि अजीतदादा की जगह कोई नहीं ले सकता, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पुणे और बारामती में बढ़ते अपराध जैसे मुद्दों पर सवाल नहीं उठाए जा सकते। उन्होंने सुनेत्रा पवार की काबिलियत पर भी किसी तरह का सवाल उठाने से इनकार किया।

रोहित पवार ने सोशल मीडिया पर एक विस्तृत पोस्ट साझा करते हुए कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि कुछ लोगों ने पुणे और बारामती में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करने वालों को पहले उनके बयान का सही अर्थ समझना चाहिए था।

‘अजीतदादा की जगह कोई नहीं ले सकता’

रोहित पवार ने कहा कि अजीतदादा, जिनका प्रशासन पर मजबूत नियंत्रण है, उनकी जगह कोई नहीं ले सकता, यह एक अटल सत्य है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपना अलग मुकाम हासिल कर सकता है, लेकिन इसके लिए मेहनत और दृढ़ संकल्प जरूरी है। उन्होंने सुनेत्रा पवार को लेकर कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सुनेत्रा काकी भी अपनी मेहनत से अपना अलग मुकाम हासिल करेंगी। रोहित पवार ने साफ किया कि उनके बयान का मकसद सुनेत्रा पवार की क्षमता पर सवाल उठाना नहीं था।

‘क्या पुणे और बारामती में बढ़ते अपराध पर सवाल नहीं उठाएं?’

रोहित पवार ने अपने बयान में पुणे और बारामती में अपराध को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अजीतदादा के निधन के बाद इन इलाकों में अपराध में कथित बढ़ोतरी पर चर्चा क्यों नहीं होनी चाहिए? उन्होंने कहा कि किसी महिला की क्षमता पर उन्हें कोई संदेह नहीं है। इसी संदर्भ में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि देश की सबसे सशक्त प्रधानमंत्रियों में से एक महिला थीं। इसलिए सुनेत्रा पवार की क्षमताओं को लेकर भी कोई सवाल नहीं है।

‘पद पर बैठे व्यक्ति से सवाल करना पद की आलोचना नहीं’

रोहित पवार ने कहा कि जब किसी पद पर बैठे व्यक्ति के कामकाज पर सवाल उठाए जाते हैं तो इसे व्यक्तिगत आलोचना के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। उनके मुताबिक, सवाल उस पद से जुड़ी जनता की अपेक्षाओं को लेकर होता है। उन्होंने कहा कि इस अंतर को समझना जरूरी है। रोहित पवार ने अपने पोस्ट के जरिए उन लोगों को भी जवाब दिया जिन्होंने उनके बयान के विरोध में पुणे और बारामती में प्रदर्शन किया था।

विरोध प्रदर्शन पर भी रोहित पवार का तंज

रोहित पवार ने कहा कि कुछ लोगों ने कथित वफादारी साबित करने के लिए उनके खिलाफ सड़कों पर उतरने का रास्ता चुना। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करने से पहले उनके शब्दों का सही अर्थ समझना चाहिए था। इस पूरे विवाद के बीच रोहित पवार ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि उनका मुद्दा सुनेत्रा पवार की क्षमता नहीं, बल्कि पुणे और बारामती में अपराध तथा जनता की सुरक्षा जैसे सवाल हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी पद पर बैठे व्यक्ति से जनता से जुड़े मुद्दों पर सवाल पूछना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है।