पुणे

Pawana River Flood Update Today: उफान पर पवना नदी, रावेत पुल छूने को बेताब पानी, प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Ravet Pune Flood Alert: पिंपरी-चिंचवाड़ में आसमानी आफत ने बढ़ाई धड़कनें। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद रावेत इलाके में पवना नदी रौद्र रूप धारण कर चुकी है। तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराया, जानिए सुरक्षित रहने के लिए प्रशासन की क्या है तैयारी।
2 min read
Jul 05, 2026
Pawana River flood update today
Pawana River flood update today

Pimpri Chinchwad heavy rainfall news: महाराष्ट्र में मॉनसून पूरी तरह से छा चूका है। पिछले कुछ दिनों से जारी रिकॉर्डतोड़ बारिश के कारण पिंपरी-चिंचवाड़ के रावेत इलाके में स्थिति गंभीर हो गई है। यहां से गुजरने वाली पवना नदी इस समय अपने पूरे उफान पर है और इसकी गड़गड़ाहट आस-पास के रहवासियों की धड़कनें बढ़ा रही है। रावेत पुल के बेहद करीब पहुंच चुका पानी सीधे तौर पर खतरे का अलार्म बजा रहा है। अगर बारिश का यही दौर जारी रहा, तो तटीय इलाकों में बाढ़ का पानी घुसना तय माना जा रहा है।

मुंबई में रेड अलर्ट

वहीं, मुंबई में भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सबसे अधिक कुर्ला इलाका प्रभावित हुआ है। कुर्ला स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) रेलवे स्टेशन परिसर में पानी भर गया है। इससे यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

भारतीय मौसम विभाग ने बारिश के प्रभाव को देखते हुए मुंबई और ठाणे जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले कुछ घंटों तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने और सतर्क रहने की अपील की है।

विखरोली इलाके में हुई भारी बारिश

4 जुलाई सुबह 8:30 बजे से 5 जुलाई सुबह 5:30 बजे तक दर्ज वर्षा के आंकड़ों के अनुसार, विखरोली में सबसे अधिक 253.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद राम मंदिर क्षेत्र में 252.5 मिमी, सांताक्रूज में 224.5 मिमी, भायखला में 172.5 मिमी, विद्याविहार में 169.0 मिमी, कोलाबा में 165.5 मिमी, सायन में 157.5 मिमी और चेंबूर में 136.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि मुंबई के अधिकांश हिस्सों में अत्यधिक बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।

कोंकण घाट के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों के लिए भी अलग-अलग चेतावनियां जारी की हैं। कोंकण क्षेत्र और पुणे घाटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां लगातार भारी बारिश और कुछ स्थानों पर भूस्खलन की आशंका जताई गई है। वहीं, पुणे शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और आपदा प्रबंधन की टीमें संवेदनशील इलाकों में तैनात कर दी गई हैं।

Updated on:
05 Jul 2026 11:50 am
Published on:
05 Jul 2026 10:05 am