पुणे

Pune: पुणे-अहमदनगर हाईवे पर कार को 2 किमी तक घसीटता रहा कंटेनर, बाल-बाल बची 4 की जान, देखें खौफनाक हादसा

Truck Hit The Car And Dragged In Pune: सड़क हादसे के बाद कंटेनर ट्रक द्वारा करीब 2 किलोमीटर तक घसीटे जाने के बावजूद कार सवार सभी लोगों की जान बच गयी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Sep 2022, 1:37 PM IST
Pune Viral road accident Video
पुणे में भीषण सड़क हादसा

Pune Accident News: महाराष्ट्र के पुणे जिलें (Pune News) में अहमदनगर हाईवे (Ahmednagar Highway) पर भयावह सड़क दुर्घटना हुई है। जहां एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी और उसे करीब 2 किलोमीटर तक घसीटा। पुणे के पास व्यस्त सड़क पर हुए इस भीषण सड़क हादसे को जिसने भी देखा वह सकते में आ गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, पुणे-अहमदनगर हाईवे (Pune - Ahmednagar Highway) पर शिकारापुर (Shikrapur) के पास शनिवार को एक कंटेनर ट्रक कार से टकरा गया। दुर्घटना के बाद कंटेनर ड्राइवर ने ट्रक नहीं रोकी और कार को करीब 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा। यह भी पढ़े-NCP में पड़ी फूट? राष्ट्रीय अधिवेशन में दिखा मनमुटाव, शरद पवार के सामने बैठक छोड़कर चले गए अजित पवार

करीब 2 किलोमीटर तक कंटेनर ट्रक द्वारा घसीटे जाने के बावजूद कार सवार चारों यात्री चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बच गए। यह पूरी घटना हाईवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।


कैमरे में कैद हुई खौफनाक घटना

सौभाग्य से कंटेनर ट्रक द्वारा कार को लगभग 2 किलोमीटर तक घसीटने के बावजूद कार में मौजूद चार यात्री चमत्कारिक रूप से बच गए। घटना के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कार को पीछे से टक्कर मारकर ट्रक रुकने की बजाय कार को घसीटते हुए आगे बढ़ रहा है।

हादसे के बाद जैसे ही ट्रक ने कार को सड़क पर घसीटना शुरू किया उसमें से चारों तरफ से चिंगारियां निकलने लगीं। कार को कंटेनर से घसीटता देख सड़क किनारे मौजूद लोग सहम गए।

Published on: