26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NCP में पड़ी फूट? राष्ट्रीय अधिवेशन में दिखा मनमुटाव, शरद पवार के सामने बैठक छोड़कर चले गए अजित पवार

NCP National Convention: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता जयंत पाटिल (Jayant Patil) को उनसे पहले मंच से बोलने का मौका दिया गया, जिस वजह से अजित पवार नाराज हो गए और कार्यक्रम को आधा छोड़ मंच से चले गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 12 Sep 2022, 12:23 PM IST

National convention of NCP held in Delhi

दिल्ली में हुआ एनसीपी का राष्ट्रीय अधिवेशन

महाराष्ट्र में एक बार फिर सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है। दरअसल रविवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का आठवां राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ, इस दौरान पार्टी की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गयी। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री व एनसीपी (Nationalist Congress Party) के वरिष्ठ नेता अजित पवार (Ajit Pawar) पार्टी सुप्रीमो शरद पवार (Sharad Pawar) के सामने बैठक से बीच में ही उठकर चले गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, एनसीपी नेता जयंत पाटिल (Jayant Patil) को उनसे पहले मंच से बोलने का मौका दिया गया, जिस वजह से अजित पवार नाराज हो गए और कार्यक्रम को आधा छोड़ मंच से चले गए। हालांकि, एनसीपी सांसद प्रफुल्ल पटेल ने हालात को संभालने की पूरी कोशिश की। यह भी पढ़े-Maharashtra: शरद पवार पर बीजेपी ने बोला हमला, कहा- राजनीति महाराज के नाम पर और गुणगान शहंशाह का!

पवार को मंच से उठकर जाता देख उनके समर्थन नारे लगाने लगे। जिसके बाद प्रफुल्ल पटेल ने मंच से घोषणा की कि पवार वॉशरूम गए है और वह कुछ देर में वापस लौटेंगे। लेकिन अजित पवार वापस नहीं आये। हालांकि बाद में अजित पवार ने स्पष्ट किया कि उन्होंने बैठक में इसलिए नहीं बोला क्योंकि यह राष्ट्रीय स्तर की बैठक थी। लेकिन इस वाकिये ने एनसीपी में दरार की अटकलों को बल दे दिया है।

कथित तौर पर एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले (Supriya Sule) अजित पवार को मंच पर वापस आने के लिए मनाती दिखीं। बताया जा रहा है कि पार्टी सुप्रीमो शरद पवार के बाद प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल को बोलने का मौका दिया गया था।. उसके बाद अजित पवार को संबोधन के लिए बुलाया गया। लेकिन उन्हें यह रास नहीं आया और वें कार्यक्रम छोड़कर चले गए। इस बीच शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले उन्हें मनाने के लिए पीछे-पीछे गईं। इस दौरान मंच से शरद पवार चुपचाप सब देखते रहे।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग