26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra: शरद पवार पर बीजेपी ने बोला हमला, कहा- राजनीति महाराज के नाम पर और गुणगान शहंशाह का!

BJP Attak Sharad Pawar: एनसीपी के राष्ट्रीय सम्मेलन में शरद पवार ने सभी गैर-भाजपा दलों से केंद्र से बीजेपी को उखाड़ फेंकने की अपील करते हुए कहा है कि हमारी पार्टी दिल्ली के शासकों के सामने कभी आत्मसमर्पण नहीं करेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 12 Sep 2022, 11:04 AM IST

sharad_pawar.jpg

शरद पवार

BJP on NCP Chief Sharad Pawar: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का 8वां राष्ट्रीय सम्मेलन रविवार को दिल्ली में आयोजित किया गया था। इस दौरान एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार की मंच पर एंट्री पर कार्यकर्ताओं ने बॉलीवुड फिल्म 'जोधा अकबर' का गाना 'अज़ीम-ओ-शान शहंशाह' बजाया। बीजेपी ने इसका वीडियो ट्विटर पर शेयर कर एनसीपी प्रमुख पर निशाना साधा है।

बीजेपी ने एनसीपी के राष्ट्रीय सम्मेलन का वीडियो क्लिप शेयर कर शरद पवार की आलोचना की है। बीजेपी ने कहा, दिल्ली में पवार साहब की असली पहचान 'शहंशाह' के तौर है। बीजेपी द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किए जाने के बाद दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया हैं। यह भी पढ़े-Mumbai: शिवसेना के दोनों गुटों में भिड़ंत! शिंदे खेमे के विधायक पर दंगा और फायरिंग का केस दर्ज, 5 उद्धव समर्थक गिरफ्तार

पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में शरद पवार ने सभी गैर-भाजपा दलों से केंद्र से बीजेपी को उखाड़ फेंकने की अपील करते हुए कहा है कि हमारी पार्टी दिल्ली के शासकों के सामने कभी आत्मसमर्पण नहीं करेगी। इससे पहले जैसे ही पवार मंच पर पहुंचे, उत्साही कार्यकर्ताओं ने 'अज़ीम-ओ-शान शहंशाह' गाना बजाय। दरअसल यह गाना सम्राट अकबर की प्रशंसा से जुड़ा है। जिस वजह से बीजेपी को पवार पर हमला बोलने का मौका मिला गया।

महाराष्ट्र बीजेपी ने ट्वीट कर कहा “मरहबा जनाब शरद पवार साहब! अज़ीम-ओ-शान शहंशाह.. फ़ुरवा रावा, हमेशा हमेशा सलामत रहे। दिल्ली में 'शहंशाह' यही पवार साहेब की असली पहचान है। राष्ट्रवादी कांग्रेस के मंच पर शहंशाह की तारीफ हो रही है। राज्य में महाराज के नाम पर राजनीति करते हैं और गुणगान सिर्फ शहंशाह का करते हैं?”

वहीँ, बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने रविवार को कहा कि 2024 के आम चुनावों में बारामती में ‘घड़ी’ काम करना बंद कर देगी, क्योंकि उनकी पार्टी इस सीट पर कब्जा कर लेगी। घड़ी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का चुनाव चिह्न है। बताया जा रहा है कि बारामती में विजय के लिए बीजेपी खास रणनीती पर काम कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग