पुणे

नाबालिग भतीजे को दिल दे बैठी चाची, परिवार ने जताया विरोध तो दोनों ने एक साथ खाया चूहे मारने वाली दवा

Suicide Attempt Maharashtra: पुणे में चाची और नाबालिग भतीजे के प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत। परिवार के विरोध के बाद दोनों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की।

2 min read
Apr 23, 2026
Aunt Nephew Love Story Pune
AI Photo

Pune Crime News:महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक 25 वर्षीय विवाहित महिला का अपने ही 17 साल के भतीजे के साथ प्रेम प्रसंग इस कदर जुनून में बदल गया कि समाज के डर से दोनों ने मौत को गले लगाने की कोशिश की। फिलहाल दोनों को नाजुक हालत में पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी साल 2025 में हुई थी और वह अपने पति के साथ पुणे में ही रहती थी। पति के काम के सिलसिले में घर से बाहर रहने के दौरान महिला और उसके किशोर भतीजे के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया और पिछले कई महीनों से दोनों के बीच गुपचुप तरीके से प्रेम संबंध चल रहा था।

घर में विरोध और खौफनाक कदम

जब परिवार के अन्य सदस्यों को इस 'अजीबोगरीब' रिश्ते की भनक लगी, तो घर में भारी कलह और विरोध शुरू हो गया। 16 अप्रैल को जब इस मुद्दे पर घर का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया, तो समाज में बदनामी और एक-दूसरे से अलग होने के डर से महिला ने चूहे मारने वाली दवा खा ली। जैसे ही भतीजे को पता चला कि उसकी चाची ने जहर पी लिया है, उसने भी बिना देर किए जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

अस्पताल में जिंदगी की जंग

भतीजे और चाची जब दोनों की तबीयत बिगड़ते देख परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की हालत फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है और वे आईसीयू (ICU) में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। इस घटना के बाद से स्थानीय इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि परिजनों ने इस मामले पर चुप्पी साध ली है।

पुलिस जांच में जुटी

वहीं, पुणे पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि क्या दोनों ने यह आत्मघाती कदम किसी दबाव में उठाया या यह महज उनके आपसी प्रेम प्रसंग का परिणाम था।

Published on:
23 Apr 2026 03:57 pm