
मुख्य आरोपी आयान अहमद की सड़कों पर परेड
Girl Blackmailing Case Amravati:महाराष्ट्र के अमरावती को झकझोर देने वाले नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अयान अहमद उर्फ तनवीर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। जांच के सिलसिले में पुलिस ने आज आरोपी को उन इलाकों में ले जाकर उसकी परेड कराई, जहां वह वारदातों को अंजाम देता था। भारी पुलिस बल के बीच जब आरोपी सड़क पर निकला, तो उसकी चाल बदली हुई नजर आई और चेहरे पर खौफ साफ देखा जा सकता था।
आपको बता दें कि जांच में खुलासा हुआ है कि 19 वर्षीय आयन सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था। वह लड़कियों को दोस्ती और प्यार का झांसा देकर पार्टियों का लालच देता और उन्हें एक सुनसान फ्लैट पर ले जाता था। अयान पर आरोप है कि वहां लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाते थे और फिर उन्हीं वीडियो के आधार पर उन्हें ब्लैकमेल कर लगातार शोषण किया जाता था।
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच टीम ने कई डिजिटल सबूत और मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनसे इस 'गंदे खेल' की पुष्टि हो रही है। फिलहाल 8 पीड़ित लड़कियों की पहचान हो चुकी है, लेकिन पुलिस को आशंका है कि पीड़ितों की संख्या काफी ज्यादा हो सकती है, क्योंकि कई लड़कियां लोक-लाज के डर से सामने नहीं आ रही हैं।
अमरावती पुलिस ने आरोपी अयान अहमद को शहर की सड़कों पर पैदल घुमाया। इस दौरान पुलिस का मकसद न केवल सबूत जुटाना था, बल्कि समाज में यह संदेश देना भी था कि ऐसे घिनौने अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। परेड के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस तैनात रही।
पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घिनौने नेटवर्क में आयन के साथ और कौन-कौन शामिल है। क्या इस गिरोह के तार अन्य शहरों से भी जुड़े हैं? पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अगर कोई और भी इस गिरोह का शिकार हुआ है, तो वह बिना डरे सामने आए।
Updated on:
22 Apr 2026 06:32 pm
Published on:
22 Apr 2026 05:53 pm
बड़ी खबरें
View Allपुणे
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
