पुणे

Pune Crime News: 13 साल की नेपाली लड़की से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट; जानें पूरा मामला

मुंबई से सटे लोनावला में एक 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

2 min read
Oct 07, 2022
नाबालिग को अगवा कर कलंबोली में की हैवानियत

Pune News: मुंबई के लोनावला से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताना चाहते हैं कि 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। पुलिस ने तत्काल इस केस में एक्शन लेते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पीड़िता नेपाल की रहने वाली है और वह लोनावला आई थी। इस मामले के सामने आने के बाद हडकंप मच गया है।

लोनावला में पुलिस ने 13 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम शंकर पानसिंह बहादुर थापा है। पीड़िता नेपाल की रहने वाली है। हैरान करने वाली बात यह है कि पीड़िता का आरोपी रिश्तेदार है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस घटना के सामने आने के बाद लोनावाला इलाके में हडकंप मच गया है।

हाल ही में 13 साल की लड़की और उसका सात साल का भाई लोनावाला आए थे। वह नेपाल से लोनावाला में अपने रिश्तेदार के घर मेहमान के तौर पर ठहरे थे। इसी बीच बच्ची और उसका सात साल का भाई आरोपी शंकर थापा के साथ बाजार गए। कहा जा रहा है कि इसी दौरान आरोपी शंकर नाबालिग नेपाली लड़की को एक सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस घटना ने पीड़िता के दिमाग पर गहरा असर पड़ा है। इस घटना के बाद डरी सहमी पीड़िता ने हिम्मत कर पूरी घटना के बारे में परिवार को बताया। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने थापा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। फिर पुलिस ने भी इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संदिग्ध आरोपी थापा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। अब आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Published on:
07 Oct 2022 03:03 pm
Also Read
View All
महाराष्ट्र में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का बड़ा खुलासा, पूर्व IMA अध्यक्ष भेजे गए जेल, अदालत में नहीं मिली राहत

‘तुरंत मंत्री पद से हटाया जाए’, महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के AIMIM पर बैन लगाने वाले बयान पर भड़के नेता वारिस पठान

पिस्टल दिखाकर दी धमकी, पुणे में शरद पवार गुट के प्रवक्ता पर स्याही हमला, कीर्तनकार संग्राम भंडारे ने ली जिम्मेदारी

‘निदा खान दोषी नहीं सिर्फ आरोपी, मदद मांगती तो मैं भी करता’, नासिक ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ मामले में बोले MIM नेता इम्तियाज जलील

Bengal elections: संजय राउत ने डोनाल्ड ट्रंप को लिखा पत्र, PM मोदी को दी गई बधाई पर उठाए सवाल; चुनाव आयोग को भी घेरा