
(भोसरी/पुणे): महाराष्ट्र के भोसरी मेें एक 20 वर्षीय युवक ने एक तीन साल की मासूम को अपनी बूरी नजर का शिकार बना उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। आरोपी युवक मुह बंद रखने के लिए पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी देता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जहां से उसे तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।
छोटी बच्चियों से दुराचार के मामले लगातार सामने आने के बाद सरकार की ओर से पाक्सो एक्ट में बदलाव किया गया। यह बदलाव करने के बाद भी छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। तीन साल की छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म कर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला महाराष्ट्र के भोसरी से सामने आया। आरोपी युवक ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और पीड़ित परिवार को धमकी देता रहा कि यदि उन्होंने पुलिस तक पहुंचने की कोशिश की तो वह पुरे परिवार को जान से मार देगा। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। इस मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
जानिए क्या है पाक्सो एक्ट
बच्चों के साथ हो रहे दुराचार के मामलों के लगातार सामने आने पर ऐसे मामलों में अलग नियमों के अनुसार कार्रवाई करने के लिए 2012 में पाक्सो एक्ट लाया गया। इसका पुरा नाम है "प्रोटेक्शन आफ चिल्ड्रेन फ्राम सेक्सुअल अफेंसेस एक्ट"। इस एक्ट में 18 वर्ष सें कम बच्चों के साथ दुराचार करने, यौन उत्पीड़न और यौन शोषण करने पर अलग-अलग सजा का प्रावधान रखा गया है। यह एक्ट लड़के और लड़की को समान रूप से संरक्षण प्रदान करता है। हाल ही में इस एक्ट में संशोधन के लिए केंद्रिय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। नियम में संशोधन कर 12 वर्ष से कम उम्र की लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के लिए फांसी की सजा का प्रावधान रखा गया है।