
(पुणे): पुणे से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। चोर महाराष्ट्र राज्यपाल चेन्नामनेनी विद्यासागर राव के पुणे स्थित आवास पर लगे पांच चंदन के पेड़ चोरी कर ले गए।
महाराष्ट्र में चोर कितने बेखौफ हो गए है इसका एक ताजा उदाहरण सामने आया है। चोरों के हाथ राजभवन की सुरक्षा को भेदते हुए अंदर तक पहुंच गए और इन चोरों ने यहां पर चोरी की घटना को अंजाम दिया। कोई छोटी-मोटी चीज नहीं चोरों की बुरी नजर का शिकर बने राजभवन में लगे चंदन के पेड़। महाराष्ट्र राज्यपाल के पुणे स्थित राजकीय आवास से चोर पांच चंदन के पेड़ चोरी कर फरार हो गए। यह मामला 30 अप्रैल का है।
चोरी का यह मामला तब सामने आया जब बगीचे की देखभाल करने वाला बागवान वहां पहुंचा। बगीचे में चंदन के पेड़ न मिलने पर उसने सुरक्षाकर्मी को इस विषय में बताया। चोरी का यह मामला सामने आने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गई। गर्वनर चेन्नामनेनी विद्यासागर राव ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। राजभवन में चोरी की ऐसी वारदात होने के बाद यहां की सुरक्षा व्यवस्था घेरे में है। क्योंकि राजभवन में राज्यपाल के अलावा दौरे पर आए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा स्पीकर आदि भी रहते हैं। इसी बीच ऐसी घटनाओं का होना राजभवन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाता है। बता दे कि राजभवन के पास एक पुलिस थाना भी है।
यह पहली बार नहीं है जब राजभवन से चोरी का मामला सामने आया है। दो वर्ष पूर्व भी यहां चोरी की ऐसी ही वारदात हुई थी जिसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे।
यह भी पढ़े:कर्नाटक चुनाव: राहुल गांधी का मोदी को जवाब, मेरा मजाक बनाओ लेकिन जवाब भी दो