11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

म​हाराष्ट्र: तेज रफ्तार गाड़ी ने 17 लोगों को कुचला, 7 लोगों की मौत व 10 घायल

एक हाई स्पीड वाहन ने 17 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 1 May 2018, 6:25 PM IST

accident

accident

(भंडारा ): महाराष्ट्र के भंडारा में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर एक हाई स्पीड वाहन ने 17 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। अन्य 10 लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना के बाद से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।

वाहन की तेज गति स्वयं के लिए और अन्य लोगों के लिए बहुत हानिकारक हो सकती है। ज्यादातर हादसे वाहनों की तेज गति के कारण ही होते है। यह तेज गति के वाहन काल बनकर अन्य लोगों को भी अपनी चपेट में ले लेते है। ऐसा ही एक भयावह हादसा हुआ महाराष्ट्र के भंडारा में।

मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के भंडारा जिले के लाखनी इलाके में सोमवार को देर शाम हाई स्पीड वाहन ने 17 लोगों को कुचल दिया। अनियंत्रित गाड़ी लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। इसी बीच पीड़ितों के शरीर गाड़ी के साथ आगे घसीटते चले गए। इस दर्दनाक भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। हादसे के बाद दुर्घटना स्थल पर मौजूद लोगों का वहां जमावड़ा लग गया। घटना के बाद लोग चिल्लाने लगे। पुलिस व स्थानीय लोगों ने मिलकर पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। कई घायलों की हालत गंभीर है।

लोगों ने किया हंगामा

घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस भयावह हादसे के बाद से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने घटना स्थल पर जमकर हंगामा किया। इस घटना से गुस्साएं लोगों ने रास्ता जाम कर इस हादसे को अंजाम देने वाली गाड़ी में तोड़फोड़ की।

यह भी पढ़े: हिजबुल कमांडर समीर टाइगर के जनाजे में लगे भारत विरोधी नारे, आतंकियों ने लहराए एके-47

यह भी पढ़े:हरियाणा सीमा से सटे इन इलाकों पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा, यूं दिया जाता है वारदात को अंजाम