
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के द्राबगम में सोमवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में हिजबुल के तीन आतंकियों का मार गिराया था। एनकाउंटर में एक शीर्ष कमांडर समीर टाइगर भी मारा गया था। मंगलवार को समीर का जनाजा निकाला गया। जिसमें कुछ आतंकी भी शामिल हुए जिनके हाथों में एके-47 देखे गए। खबर है कि इन आतंकियों ने कई राउंड फायरिंग भी की है। आतंकी यहीं नहीं रूके, उन्होंने आजादी समर्थक और भारत के विरोध में कई नारे भी लगाए।
बुरहान वानी का खास था समीर
मोस्ट वांडेट आतंकवादी समीर टाइगर के सिर पर 10 लाख रूपए का इनाम था। मई 2016 में समीर टाइगर हिजबुल में शामिल हुआ था। बताया जाता है कि वो बुरहान वानी का राइट हैंड था। सुरक्षाबलों को टाइगर की तलाश तबसे थी जब एक मुठभेड़ के दौरान उन्होंने वानी को मार गिराया था।
मारे गए हिजबुल को दो टॉप आतंकी
बता दें रविवार को द्राबगम गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) व राज्य पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओडी) की टीम ने गांव को घेर लिया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। यहां जवानों ने दक्षिण कश्मीर का सर्वाधिक वांछित आतंकवादी समीर टाइगर को द्राबगाम गांव में मार गिराया गया। इस मुठभेड़ में एक मेजर सहित तीन जवान घायल हो गए।
एक प्रदर्शनकारी की भी मौत
द्राबगाम गांव में सुरक्षा बलों व प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के दौरान एक किशोर शाहिद (14) की मौत हो गई। झड़प में 15 अन्य नागरिक घायल हो गए।
अलगावादियों ने बुलाया बंद
वहीं पुलवामा जिले में एक नागरिक की मौत के विरोध में अलगाववादियों द्वारा बंद व विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए मंगलवार को प्रशासन ने श्रीनगर के कई हिस्सों में प्रतिबंध लगा दिया है। सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारूख और मुहम्मद यासिन मलिक के नेतृत्व वाले अलगाववादी संगठन ज्वाइंट रेसिस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) द्वारा बंद का आह्रान किया गया है।
कश्मीर विश्वविद्यालय की परीक्षा रद्द
रैनावारी, खानयार, नौहट्टा, एम.आर गंज और सफा कदाल में प्रतिबंध लगाए गए हैं। वहीं, मैसूमा और क्रालखुद में आंशिक तौर पर प्रतिबंध लगा है। कश्मीर विश्वविद्यालय में मंगलवार के लिए निर्धारित सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। उत्तरी कश्मीर के बारामूला और जम्मू क्षेत्र के बनिहाल के बीच रेल सेवाओं को रद्द कर दिया गया है। दक्षिण कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है। श्रीनगर शहर व घाटी के अन्य सभी जिला मुख्यालयों में दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और सार्वजनिक परिवहन बंद हैं।
Published on:
1 May 2018, 4:13 PM IST
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.