29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर पुलिस का खुलासा, हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ सेना का लापता जवान

साउथ कश्मीर से लापता चल रहे आर्मी के जवान ने आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन ज्वाइन कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 16 Apr 2018, 7:24 PM IST

Hizbul Mujahideen

नई दिल्ली। साउथ कश्मीर से लापता चल रहे आर्मी के जवान ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ज्वाइन कर लिया है। पुलिस को जवान के हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल होने की सूचना रविवार को लगी। पुलिस अफसरों ने सोमवार को इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि जवान आर्मी की जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री में तैनात था। उसके साथ दो स्थानीय लोगों के भी आतंकी संगठन में जाने की खबर है। बता दें कि जवान इस महीने के शुरुआत से गायब चल रहा था।

सेना ने किया जानकारी देने से इनकार

वहीं, सैन्य अधिकारियों ने इस बारे में कोई भी जानकारी देने से इनकार दिया। सेना की ओर से आए बयान में जवान अभी भी लापता ही बताया जा रहा है। सेना ने जवान के हिजबुल मुजाहिदी में शामिल होने वाली बात पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। जबकि राज्य पुलिस का यह दावा है कि मीर झारखंड में पोस्टेड था और वहां से काफी नाराज था। इससे पहले यूपी स्थित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू यूनिवर्सिटी) से पीएचडी कर रहे छात्र मन्नान बशीर वानी ने हिजबुल मुजाहिद्दीन आतंकी संगठन ज्वाइन कर लिया था। मन्नान वानी पिछले कई दिनों से गायब चल रहा था, और अचानक उसकी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इन फोटो में वह एके-47 राइफल के साथ दिख रहा था। इस तस्वीर के साथ ही कुछ संदेश भी लिखा था।

एएमयू से कर रहा था पीएचडी

दरअसल, कश्मीर के कुपवाड़ा का रहने वाला मन्नान बशीर वानी पिछले पांच सालों से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में ही रह रहा था। यहां से उसने अपनी एमफिल पूरी की। इसके बाद एप्लाइड जियोलॉजी में पीएचडी पूरी कर रहा था। लेकिन इस बीच वह गायब हो गया था। कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर मन्नान बशीर वानी की फोटो अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर, एके-47 राइफल के साथ वायरल हुई थी। फोटो के साथ लिखा था कि उसने 5 जनवरी को हिजबुल मुजाहिद्दीन आतंकी संगठन ज्वाइन कर लिया।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग