रायबरेली

भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का हुआ गठन, 2019 चुनाव पर हुआ यह ऐलान

भाजपा सरकार ने कांग्रेस के गढ़ को भेदने का काम चालू कर दिया है।
2 min read
• •
Updated: 16 Oct 2018, 7:59 PM IST
Yuva Morcha
Yuva Morcha

रायबरेली. भाजपा सरकार ने कांग्रेस के गढ़ को भेदने का काम चालू कर दिया है। आज अगर देश और प्रदेशों में राजनीति में देखा जाए तो युवा मतदाता से लेकर युवा राजनेता तक राजनीती में पूरी तरह से आने की शुरुआत हो चुकी है। फिर चाहे कोई भी देश की पार्टी हो। इसी तरह रायबरेली में भाजपा के जिलाध्यक्ष ने एक नया गठन भाजपा युवा मोर्चा का किया है। जिससे गांव-गांव तक लोगों के घर पर जाकर मोदी सरकार की योजनाओं को गिनाया जा सके और 2019 के चुनाव में रायबरेली की सीट को छीनने की बात कह रहे हैं।

कार्यकारिणी की हुई घोषणा-
रायबरेली में आज जिलाअध्यक्ष रामदेव पाल की अगुवाई में भारतीय जनता युवा मोर्चा अवध प्रांत क्षेत्र के कार्यकारिणी की घोषणा हुई। मंगलवार को एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। सुधीर सिंह ने कहा कि रायबरेली में इस बार भाजपा का प्रत्याशी ही जीतेगा। इसके लिए सभी भाजपा के कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। और नई कार्यकारिणी में पूरे जिले के मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है।

रायबरेली में कमल खिलाना है-

जिलाध्यक्ष रामदेव पाल ने कहा कि इस बार रायबरेली में कमल खिलाना है। कांग्रेस की सीट पर इस बार भाजपा का कमल खिलेगा और यहां पर हमारा प्रत्यासशी जीत कर जिले के सभी लोगों की सेवा करेगा। कांग्रेस ने रायबरेली में अभी तक कोई विकास नहीं किया है। भारतीय जनता पार्टी के जिले में तीन विधायक भी है। योगी सरकार जिले में लगातार विकास का बजट देती आ रही है और विकास भी हो रहा है। आज प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध का काफी ग्राफ कम हो गया है। रायबरेली में आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा हो सकती है।

रायबरेली में आने वाले लोकसभा के चुनाव के दौरान या इससे पहले प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की जिले में जनसभा हो सकती है। इससे पहले देश के अन्य मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री का भी दौरा हो सकता है।

Updated on:
16 Oct 2018, 7:59 PM IST
Published on: