16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नमाज से पहले मस्जिद में चल रही थी सफाई, तभी पड़ोस के मकान में हुआ धमाका; दीवार-छत में आईं दरारें

Rae Bareli blast: रायबरेली में अवैध पटाखे के भंडारण में अचानक विस्फोट हो गया। जिससे मस्जिद को भी नुकसान हुआ है। इसके कई अन्य घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।‌ पुलिस घटना की जांच कर रही है। ‌
2 min read
Google source verification
घटनास्थल का जांच करने पहुंची पुलिस, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

घटनास्थल का जांच करने पहुंची पुलिस, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

Explosion in illegal firecracker storage: रायबरेली में अवैध पटाखों के जखीरे में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट कितना जबरदस्त था कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई पड़ी। पड़ोस के मस्जिद की दीवार और छत में भी दरारें आ गई। इसके साथ ही कई अन्य मकानों को भी नुकसान हुआ है। जिनके शीशे टूट गए। दिवाली के पहले अवैध तरीके से पटाखे का भंडारण किया गया था। मस्जिद में लोगों ने बताया कि आज जुम्मे की नमाज की तैयारी हो रही थी। वह लोग सफाई कर रहे थे। इसी बीच विस्फोट की आवाज सुनाई पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय थाना पुलिस पहुंच गई । उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया।‌ घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है।

अवैध पटाखों के भंडारण में विस्फोट

उत्तर प्रदेश के रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अहियारापुर मैं अचानक हुए विस्फोट से लोग दहशत में आगे मस्जिद के पास स्थित मकान में हुए विस्फोट की आवाज दूर तक सुनाई पड़ी आसपास के करीब एक दर्जन मकान को नुकसान पहुंचा है खिड़कियों के शीशे, दरवाजे टूट गए और दीवारों में दरार आ गई।‌ अवैध भंडारण को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उन्होंने बताया कि विस्फोट के कारण घरों को काफी नुकसान हुआ है। दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के समय मस्जिद में हो रही थी सफाई

प्रत्यक्ष दर्शनों ने बताया कि घटना के समय मस्जिद में सफाई की जा रही थी। आज जुम्मे की नमाज होनी है। इसी दौरान विस्फोट हो गया। बताया गया कि अवैध पटाखों को धूप में भी रखा जाता है। ‌अवैध भंडारण में विस्फोट से मस्जिद को भी नुकसान पहुंचा है। जिसकी दीवार में दरार आ गई और शीशे भी टूट गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर बड़े पैमाने पर अवैध पटाखों का भंडारण किया जाता था जिससे लोगों के ऊपर खतरा मंडराया करता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठाया।

क्या कहती है रायबरेली पुलिस?

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों से बातचीत की। थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी देखा जाएगा की अवैध पटाखों का भंडारण कैसे चल रहा था? दिवाली के पहले अवैध पटाखों का भंडारण शुरू हो जाता है।

बड़ी खबरें

View All

रायबरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग