रायबरेली

रायबरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा व्यास पीठ से विदेशी आक्रांताओं को चुनौती मिली, गोस्वामी तुलसीदास ने अकबर का प्रस्ताव ठुकराया

Chief Minister Yogi Adityanath in Rae Bareli: रायबरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं के कालखंड में गोस्वामी तुलसीदास ने अकबर के यहां नवरत्न बनने के प्रस्ताव को ठुकरा कर चुनौती दी। जब तक व्यास पीठ से कथा होती रहेगी सनातन की पताका झुकने वाली नहीं है।
3 min read
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे शिव कथा में, फोटो सोर्स- X कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे शिव कथा में, फोटो सोर्स- X कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे

Chief Minister Yogi Adityanath in Rae Bareli: रायबरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं के कालखंड में व्यास पीठ से सनातन के ध्वज पताका को फहराये रखने का काम किया गया। व्यास पीठ से विदेशी आक्रांताओं को चुनौती दी गई गोस्वामी तुलसीदास ने अकबर के यहां नवरत्न बनने से इनकार कर दिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऊंचाहार में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे की तरफ से आयोजित शिव कथा में शामिल होने के लिए गए थे। व्यास पीठ पर पंडित प्रदीप मिश्रा विराजमान थे। जिन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को व्यास पीठ की तरफ से माला पहनाया। मुख्यमंत्री ने भी पंडित प्रदीप मिश्रा को सम्मानित किया। ‌मंत्री संजय निषाद ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

शिव लोक कल्याण करते हैं

उत्तर प्रदेश के रायबरेली के ऊंचाहार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम भारत की बात करते हैं तो शिव ऐसे महादेव हैं जिनके ज्योतिर्लिंग हिमालय से लेकर दक्षिण रामेश्वरम तक मौजूद है। ज्योतिर्लिंग उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक सांस्कृतिक एकता और भारत की एकात्मकता की दर्शन कराती है। शिव की भक्ति जो तमिलनाडु के नागरिकों में है वही भक्ति उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं में भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर की भक्ति जिसे मिल गई समझो उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो गई। प्रभु की भक्ति हनुमान को मिली सुबह लोक पूज्य हो गए। कौन सा ऐसा सनातनी है जो हनुमान जी की पूजा नहीं करता है।

प्रशासन भी व्यास पीठ से आशीर्वाद ग्रहण करें

मुख्यमंत्री ने प्रशासन के लिए भी संदेश दिया। ‌उन्होंने कहा कि आप निश्चित रहिए जहां भक्ति है उस भक्ति में शक्ति आकर्षण, अंतरण को आनंदित करने वाला माहौल‌ है। आप बाहर से खड़े होकर सहयोग कीजिए और कथा के माध्यम से आशीर्वाद प्राप्त कीजिए।

शिव की भक्ति कण-कण में

कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे के विषय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमसे पूछने आए थे कि वह कथा करना चाहते हैं? इस पर उन्होंने कहा कि आप कथा की तैयारी कीजिए। शिव की भक्ति कण-कण में शंकर का एहसास कराती है। शिव लोक मंगल के लिए विष को धरण करते हैं। शिव लोक मंगल, हम सबके कल्याण के देवता हैं। समाज के सभी विकारों को एक ओर कर देते हैं।‌मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक इस प्रकार की शिव कथा धरती पर चलती रहेगी तब तक सनातन का ध्वजा पताका नहीं झुक सकती है। शिव कथा सकारात्मक वातावरण की भूमिका बनाते हैं।

धर्म को केवल पूजा पद्धति तक सीमित नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने धर्म को केवल पूजा पद्धति तक सीमित नहीं रखा है। हमने धर्म को समाज की जीवन शक्ति के रूप में माना है। कर्तव्य, राष्ट्र की प्रेरक शक्ति के साथ जोड़ा है। राजनीतिक कमजोरी के कारण मध्य काल में भले ही विदेशी आक्रांताओं का सामना करने को मजबूर होना पड़ा। लेकिन उस कालखंड में भी जब विदेशी आक्रांता धर्म स्थलों को रोंदने का काम कर रहे थे। व्यास पीठ के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक एकता को आगे बढ़ने का कार्य किया गया।

गोस्वामी तुलसीदास ने कहा अकबर कौन?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने भी यही कार्य किया है। गोस्वामी तुलसीदास ने अकबर के दरबार के नवरत्न बनाने के प्रस्ताव को ठुकरा कर को चुनौती दी। बोले अकबर कौन है? हमारे तो राजा राम है। और राम के अलावा में किसी विदेशी या अकबर को राजा नहीं मान सकता। उस समय जब आक्रांताओं की तरफ से धर्मस्थल और धर्म पर प्रहार हो रहा था। गोस्वामी तुलसीदास की राम कथा के माध्यम से सकारात्मक संदेश दिया गया। हम लोगों को गोस्वामी तुलसीदास के प्रति कृतज्ञता करना चाहिए जो समाज को नई प्रेरणा प्रदान करती है। उन्होंने अकबर के यहां नवरत्न बनने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। व्यास पीठ राष्ट्र के उन्नति देश के विकास के आधार को मजबूती प्रदान करते हैं।

उत्तर प्रदेश में व्यासपीठ बनाया गया

मुख्यमंत्री ने कहा कि यही कारण है कि भारत के अंदर उत्तर प्रदेश में व्यास पीठ बनाए गए हैं। जब जीवन में मर्यादा की बात होती है तो अयोध्या की तरफ देखते हैं, जीवन की चेतना की बात होती है तो काशी की ओर, जब भक्ति की धारा को प्रवाहित करने की बात करते हैं तो मथुरा, वृंदावन और जन जीवन में समरसता की बात करते हैं तो प्रयागराज की तरफ देखते हैं।

सुखदेव जी महाराज ने परीक्षित को पहली बार सुनाया

उत्तर प्रदेश में 5000 वर्ष पहले नैमिषारण्य में शुकदेव जी महाराज ने पहली बार राजा परीक्षित को कथा सुनाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्री और शिव कथा के आयोजन मनोज पांडे की तारीफ की। उन्होंने उपस्थित श्रोताओं से कहा कि ऊंचाहार में आपने ऐसा विधायक चुना है जो विरासत के साथ विकास की यात्रा सुनिश्चित कर रहा है। ‌

इन्होंने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई

कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे ऊंचाहार में शिव पुराण कथा का आयोजन किया गया जिसमें सीहोर के कथा वाचक प्रदीप मिश्रा को सुनने के लिए लाखों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। बीते 12 सितंबर को प्रतापगढ़ के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इसके आती रिक्त नगर विकास मंत्री केके शर्मा भी कथा सुनने के लिए पहुंच चुके हैं। इसके पहले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन में सुरक्षा के व्यापार के इंतजाम किए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। ‌पीएसी को भी लगाया है।‌

Updated on:
13 Sept 2026 04:08 pm
Published on:
13 Sept 2026 04:08 pm
Also Read
View All
रायबरेली में PMGSY सड़कों की बदहाली पर केएल शर्मा ने उठाए सवाल, राहुल गांधी ने मांगा जवाब

राहुल गांधी ने रायबरेली की बदहाल सड़कों पर मांगा जवाब, DM को दिखाई गड्ढों वाली फोटो; योगी के मंत्री ने किया पलटवार

राहुल गांधी से मिलने रायबरेली में उमड़ी भीड़, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं, सांसद बनने के बाद 8वां दौरा

फिरोज गांधी पुण्यतिथि: रायबरेली में कितनी बची है उनकी विरासत? जिस सीट से शुरू हुआ गांधी परिवार का रिश्ता, वहां अब राहुल की सियासत

‘भाई के हत्यारे के सामने टेके घुटने’, अजय राय पर CM योगी का तीखा प्रहार, जानिए क्या है पूरा मामला