रायबरेली

रायबरेली घटना पर अदिति सिंह ने पीएम मोदी से मांगा जवाब, मामले में आया यह आदेश

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं के दवाब के बाद राज्या निर्वाचन आयोग ने घटना को लेकर डीएम रायबरेली से रिपोर्ट तलब की है।

2 min read
Aditi Modi

रायबरेली . कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं के दवाब के बाद राज्या निर्वाचन आयोग ने घटना को लेकर डीएम रायबरेली से रिपोर्ट तलब की है। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होने से पहले कांग्रेस विधायक अदिति सिंह व जिला पंचायत सदस्यों पर हुए हमले को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग गंभीर है। वहीं मामले में प्रशासन ने भी जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर इस घटना पर राजनीति भी गर्माती हुई नजर आ रही है। यूपी डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने भाजपा की संलिप्तता से पूरी तरह से इंकार किया है। उनका कहना है कि कांग्रेस के दो गुटों में आपसी झगड़े के कारण यह घटना हुई है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का कहना है कि राजनितिक लड़ाई हारने पर भाजपा हिंसा पर आमदा हो गई है। घटना में चोटिल विधायक अदिति सिंह ने भी गुरुवार को ट्वीट कर पीएम मोदी से जवाब मांगा है।

मजिस्ट्रेटी जांच शुरू-

हमले के मामले में शासन के निर्देश पर मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो गई है। मामले की जांच एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. राजेश कुमार प्रजापति करेंगे। इसी के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नेत्तत्व में नेताओं ने लखनऊ में राज्यपाल रामनाईक को एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें रायबरेली के डीएम व एसपी को हटाने की मांग की गई है। वहीं यूपी डीजीपी ओपी सिंह का कहना है कि रायबरेली हिंसा मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

प्रियंका के इशारे पर पंचायत सदस्यों को बनाया बंधक- दिनेश सिंह

एमएलसी दिनेश सिंह का आरोप है कि यह सब प्रियंका गांधी की साजिश है। उनका कहना है कि प्रियंका के इशारे पर जिला पंचायत सदस्यों को बंधक बनाया गया। 52 सदस्यों में से सिर्फ 8 कांग्रेस के पक्ष में हैं। उन्होंने ऐसी साजिश रचने के आरोप में प्रियंका गांधी व मध्य प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही। दिनेश सिंह से साफ किया वे अब कांग्रेस में नहीं हैं, भाजपा में हैं और विधान परिषद सभापति को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी जा चुकी है।

अदिति सिंह ने मांगा जवाब-

अदिति सिंह ने ट्वीट कर पीएम मोदी से सवाल किया है। उन्होंने कहा है कि रायबरेली से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह और उनके भाई जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह द्वारा अपने पद की रक्षा हेतु मेरे व जिला पंचायत सदस्यों के उपर कराया गया जानलेवा हमला इस बात का प्रमाण है कि उत्तर प्रदेश और देश की महिलाएं कितनी सुरक्षित है। मोदी जी जवाब दो ??

कांग्रेस विधायक भी हुआ बागी-
कांग्रेस पार्टी के ही एक विधायक ने भी इस मामले में बगावती सुर अपना लिए हैं। विधायक का गुस्सा किसी और पर नहीं बल्कि कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी पर ही फूट पड़ा है। दरअसल कांग्रेस विधायक राकेश सिंह ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह रायबरेली आती हैं और लोगों को लड़वाकर दिल्ली चली जाती हैं। इसके बाद पांच साल तक रायबरेली के लोग आपस में ही लड़ते रहते हैं। राकेश सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी बहुत दिनों से अपराधियों को संरक्षण दे रही हैं।

Published on:
16 May 2019 06:40 pm
Also Read
View All