रायबरेली

रायबरेली सीट पर कांग्रेस ने किया बड़ा फेरबदल, लोकसभा चुनाव को देखते हुए हाईकमान ने लिया फैसला

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की ओर से रायबरेली सीट पर प्रत्याशी घोषित करने से पहले बड़ा फेरबदल किया गया है। छतोह व सलोन में नए ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए हैं।
less than 1 minute read
Apr 04, 2024
congress_made_major_reshuffle_in_rae_bareli_seat.png
Congress made major reshuffle in Rae Bareli seat

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने अबतक रायबरेली लोकसभा सीट पर सस्पेंस बरकरार रखा है। प्रत्याशी की घोषणा से पहले पार्टी संगठन में भारी फेरबदल किए गए हैं। रायबरेली के छतोह व सलोन में नए ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस हाईकमान के निर्देशों के अनुसार लोकसभा चुनाव से पहले यह बदलाव किया गया है।

बता दें, कांग्रेस ने सलोन विधानसभा क्षेत्र के वोटरों को साधने के लिए छतोह में ब्रह्मण, डीह में एससी तथा सलोन पटेल बिरादरी के अध्यक्ष बनाए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुसार इस बदलाव से पार्टी को चुनाव में अधिक मजबूती मिलेगी। छतोह ब्लॉक में विष्णुकांत मिश्र को हटाकर राकेश तिवारी को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, सलोन में धर्मेंद्र प्रताप सिंह की जगह राम सजीवन पटेल को ब्लॉक अध्यक्ष की जानकारी दी गई है। कांग्रेस राम सजीवन के जरिए पटेल बिरादरी के वोटरों को साधने के प्रयास में है। डीह में शिव दर्शन पासी को दोबारा ब्लॉक अध्यक्ष बना दिया गया है।

Published on:
04 Apr 2024 08:37 pm