डंपर और ट्रक की टक्कर से डायल 112 के पीआरवी चालक और पीआरडी के जवान की चेकिंग के दौरान मृत्यु दो लोग गंभीर रूप से घायल, डीएम और एसपी ने दी श्रद्धांजलि
रायबरेली . जिले में खनन को लेकर रोड़ पर जो डम्फर ट्रक बालू और मिटटी की ढुलाई करते है आज उसी डम्पर से एक बड़ा हादसा हो गया। बीती रात रायबरेली और महाराजगंज रोड पर एक डंपर ट्रक ड्राईवर लापरवाही से हाईवे पर चला रहा था। जिसको डायल 112 गाड़ी की टीम ने पीछा करके उसे ट्रक को सही तरह से चलाने के लिये बोला। इसके बाद डायल 112 डम्पर के आगे-आगे थोडी दूर ही चली थी कि ट्रक ड्राईवर ने डायल 112 की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार कर निकल गया। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई थी कि डायल 112 का चालक उमेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ का सिपाही गम्भीर रुप से घायल हो गया जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
डायल 112 के पीआरवी चालक और पीआरडी के जवान की चेकिंग के दौरान मृत्यु
पूरा मामला रात्रि को पीआरवी 1742 के द्वारा डंपर यूपी 71टी - 9790 ने पीआरवी में पीछे से टक्कर मार दी गई। जिससे मौके पर पीआरवी 1742 के चालक उमेश कुमार यादव की मृत्यु हो गई। आरक्षी अतुल कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद फरार डंपर को पकड़ने के लिये जिले के पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने जगह-जगह चेकिंग लगा दी । लेकिन डंपर मौके से भाग निकला। जिसकी चेकिंग कराई जा रही ।तभी थाना मिल एरिया के राही पेट्रोल पंप के पास चेकिंग कर रही टीम को एक अज्ञात वाहन जो कि सड़क के दूसरी तरफ आ रहा था तभी ट्रक द्वारा टक्कर मार दी गई जिसमें पीआरडी जवान राजदेव की मौके पर मृत्यु हो गई तथा पीआरडी मेवालाल को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे जिला अस्पताल से उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया है। थाना मिल एरिया पर दोनों मामले से संबंधित मुकदमा पंजीकृत किया गया है। एसपी श्लोक कुमार की मानें तो डंपर यूपी 71 टी -9790 को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया है, चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
रायबरेली एसपी श्लोक कुमार ने बताया
एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि जिले में दो घटना है रात के समय हुई थी। इसमें एक पीआरवी गाड़ी के चालक की डंपर की टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई दूसरे पीआरवी का जवान का सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दूसरी तरफ मिल एरिया थाना में ही पीआरडी के जवान रात में चेकिंग कर रहे थे तभी एक अज्ञात ट्रक ने उन दोनों को टक्कर मार दी जिस पर एक पीआरडी जवान की मौके पर ही मौत हो गई है दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसको लखनऊ रेफर कर दिया गया है। इस मामले में ट्रक चालक की चेकिंग कराई गई थी जिसमें ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।