
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, फोटो सोर्स- X भूपेंद्र चौधरी
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya: रायबरेली में आयोजित शिव पुराण महा कथा में पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा शासन के दौरान यदि यह कथा हो रही होती तो श्रोताओं पर लाठी चल जाती। प्रयागराज के महाकुंभ और शिव कथा में उमड़ी भीड़ सनातन और हिंदू विरोधी राजनीति करने वालों के लिए संदेश है कश्मीर में से लेकर कन्याकुमारी तक ऐसी कोई जगह नहीं होनी चाहिए जहां कथा सुनने पर रोक हो, लाठी और विस्फोट हो जाए। आज शिव महापुराण कथा में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भूपेंद्र चौधरी रजनी तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। वह बड़ी संख्या में श्रोता भी पहुंचे जिनकी तुलना उपमुख्यमंत्री ने कुंभ में उमड़ी आस्था की डुबकी लगाने वालों से की।
उत्तर प्रदेश के रायबरेली के ऊंचाहार में आयोजित पंडित प्रदीप मिश्रा श्री शिव महापुराण कथा पर सुन रहे हैं जिसमें राज्यपाल आनंदीबेन, तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई अन्य दिग्गज नेता पहुंच चुके हैं। शिव महापुराण कथा का आयोजन उत्तर प्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे की तरफ से किया जा रहा है। इसी क्रम में आज उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शिव महापुराण कथा स्थल ऊंचाहार पहुंचे।
उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मनोज पांडे पहले समाजवादी पार्टी में थे अब भारतीय जनता पार्टी में आ गए हैं। भाजपा में भारतीय संस्कृति का आदर और सम्मान किया जाता है। उन्होंने इतनी बड़ी कथा का आयोजन किया। यदि सपा शासन के दौरान इतनी बड़ी कथा होती तो श्रोताओं को लाठी खानी पड़ती।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए राम भक्तों को लाठी खानी पड़ी है। अब राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है। भगवान राम और शिव के विषय में व्यासपीठ जानकारी देगा। लेकिन उनका कहना है कि "अयोध्या हुई हमारी है, काशी मथुरा की बारी है।" काशी मथुरा के लिए हर जिले में इसी प्रकार की तैयारी चाहिए। जहां भक्तों का इतना बड़ा सैलाब उमड़ना चाहिए।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रयागराज का चाहे कुंभ मेला हो या फिर ऊंचाहार का शिव महापुराण कथा की भीड़ कुंभ की याद आ रही है। यदि यह भीड़ उमड़ती रही तो तो सनातन और हिंदू विरोधी राजनीति करने वालों को यह संदेश चला जाएगा कि यदि सत्संग सुनने वालों को छेड़ेंगे तो सुनने वाले उन्हें छोड़ेंगे नहीं। सत्संग सुनने वालों के मार्ग में बाधा डालने वालों के लिए यह भीड़ संदेश दे रही है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत में ऐसा कोई हिस्सा ना रहे जहां कथा सुनने के लिए मन में डर हो कि यहां लाठी चल जाएगी या फिर बम विस्फोट हो जाएगा। धर्म के प्रति आस्था रखने वालों को चोट पहुंचाने का कार्य नहीं होने दिया जाएगा। यह हम सबके एकजुट रहने पर ही होगा। उन्होंने मनोज पांडे को सत्संग सुनने का अवसर देने के लिए धन्यवाद दिया।
Updated on:
16 Sept 2026 05:48 pm
Published on:
16 Sept 2026 05:48 pm
