24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस के गढ़ रायबरेली से अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा शुरू, बछरावां टोल पर रथ से कार्यकर्ताओं का किया अभिवादन

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साल 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच रायबरेली से PDA रथ यात्रा शुरू की। बछरावां टोल प्लाजा पर उन्होंने रथ के ऊपर खड़े होकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। यात्रा के दौरान कई कार्यक्रम होंगे।
2 min read
Google source verification
PDA

कांग्रेस के गढ़ रायबरेली से अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा शुरू (ANI Photo)

PDA Rath Yatra: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को रायबरेली से PDA रथ यात्रा की शुरुआत की। कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले रायबरेली से यात्रा शुरू करने के बाद अखिलेश यादव बछरावां टोल प्लाजा पहुंचे, जहां रथ के ऊपर खड़े होकर उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान अखिलेश यादव सपा विधायक राहुल लोधी के घर जाएंगे और छात्रसभा के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे।

PDA जिंदाबाद के नारे लगाए

अखिलेश यादव दोपहर करीब 12:30 बजे निगोहा में PDA रथ पर सवार हुए। उन्हें देखने के लिए सड़क पर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। अखिलेश ने हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश जिंदाबाद और PDA जिंदाबाद के नारे लगाए। यहीं से अखिलेश यादव रायबरेली के लिए रवाना हुए और PDA रथ यात्रा की शुरुआत की।

अखिलेश की PDA बस पर ‘समाजवादी पीडीए यात्रा’ लिखा हुआ है। बस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर समेत कई समाज सुधारकों की तस्वीरें लगी हैं। इसके अलावा बस पर ‘सामाजिक न्याय का परचम लहराएगा, पीडीए ही परिवर्तन लाएगा’ जैसे नारे भी लिखे गए हैं।

'यूपी में अब होने वाला है बदलाव'

अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट पर लिका कि पीडीए रथ का है आग़ाज, संग है पीडीए की आवाज, अब होने वाला है बदलाव, होगा यूपी फिर से ख़ुशहाल

कभी पिछड़ा, कभी पंडित, बदलता रहा PDA

मंत्री दयाशंकर सिंह ने अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा पर कहा कि PDA इनका केवल एक चुनावी जुमला है। PDA के बारे मेंअखिलेश यादव खुद कन्फ्यूज हैं कि यह PDA है क्या। कभी आप देखते हैं कि P से पिछड़ा बोलते हैं, फिर P से पंडित बोलते हैं, फिर कभी A से अल्पसंख्यक बोलते हैं, फिर A से आधी आबादी बोलते हैं। यह कुछ नहीं है, इनका एक चुनावी जुमला है।

बड़ी खबरें

View All

रायबरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग