रायबरेली

कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा।  
less than 1 minute read
accident
कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

रायबरेली. तेज रफ्तार ने तीन लोगों की जिंदगी ले ली। हादसा उस समय हुआ जब कार ओवरटेक कर रही थी इसी दौरान कार की ट्रक से टक्टर हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर घायल हो गए। शनिवार को आधी रात को हुई इस घटना के बाद काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।
रायबरेली में करीब दो बजे रात थाना बछरावां-लालगंज हाईवे पर स्थित पश्चिम गांव के पास बछरावां आ रही कार का चालक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था तभी सामने से आ रही है बस को देख कर कार अनियंत्रित हो गई। जिससे कार ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी जिससे कार की अगली सीट पर बैठे युवक व कार चालक के साथ एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना में आशीष मौर्य (31) पुत्र संतलाल मौर्य निवासी सेमरपहा लालगंज, आलोक यादव (38) पुत्र अज्ञात निवासी लालगंज कस्बा की मौत हो गई। वही सोनू यादव (19) पुत्र केशव बहादुर यादव बदई पुरवा लालगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। कार की हालत इतनी खराब हो गई कि शवों को बाहर निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां से उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

Published on:
07 Apr 2019 01:19 pm
Also Read
View All
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा शासन में अगर यह कथा हो रही होती तो श्रोताओं पर लाठी चल जाती

रायबरेली में शारीरिक होमगार्ड की शारीरिक दक्षता परीक्षा: चक्कर खाकर गिरे अभ्यर्थी, मचा हड़कंप, अस्पताल में भर्ती

‘Gen-Z’ पर राजा भैया का तंज, दिल्ली के छात्रों के प्रदर्शन पर भी साधा निशाना, बोले- भाषा और संस्कृति से मेल नहीं

रायबरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा व्यास पीठ से विदेशी आक्रांताओं को चुनौती मिली, गोस्वामी तुलसीदास ने अकबर का प्रस्ताव ठुकराया

रायबरेली में PMGSY सड़कों की बदहाली पर केएल शर्मा ने उठाए सवाल, राहुल गांधी ने मांगा जवाब