Akhilesh Yadav in Raebareli: रायबरेली में अखिलेश यादव ने बन रही फिल्मों को बीजेपी की लव स्टोरी बताया। उन्होंने कहा कि पहले ब्राह्मण समाज को अपमानित करने के लिए ऐसी फिल्म बनाई जिसका नाम भी नहीं ले सकते हैं।
Akhilesh Yadav said this is a BJP love story: रायबरेली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर ब्राह्मणों को अपमान करने को लेकर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने माघ मेले में बटुकों को अपमानित किया है उन्हें पाप मिलेगा। इसके साथ ही अगले मुख्यमंत्री के जापान दौरे पर भी कटाक्ष किया है। बोले, "मुख्यमंत्री जापान चले जाएंगे तो क्या दोनों डिप्टी सीएम वहां धरना देंगे?" उन्होंने जापान यात्रा को 'अच्छी वनस्पति का टूर' बताया। अखिलेश यादव लखनऊ से फतेहपुर जाते समय ऊंचाहार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद थे। जिन्होंने अखिलेश यादव का स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अखिलेश यादव ने ब्राह्मण को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इसी प्रकार की लव स्टोरी बना रही है। यह सब उन्हीं की बनाई हुई है। पहले ब्राह्मण समाज को अपमानित करने के लिए कौन सी फिल्म बनाई गई? इसका नाम भी वह नहीं ले सकते हैं। जो समाज ईमानदार है, उसको क्या कहा जा रहा था? अब उन्होंने यह कर दिया। हमारे पूजनीय शंकराचार्य जी के साथ कैसा व्यवहार किया गया?
अखिलेश यादव ने कहा कि अब सुना है कि जापान जा रहे हैं। किसी संगी साथी चापलूस को जापान जाना था। उसने कह दिया कि जापान में वनस्पति बहुत अच्छी मिलती है। इस वनस्पति के चक्कर में घूमने जा रहे हैं। यादव जी की लव स्टोरी पर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह बीजेपी की लव स्टोरी है। पहले ब्राह्मण समाज को लेकर एक फिल्म बनाई गई जिसमें उन्हें अपमानित किया गया। जिसका वह नाम भी नहीं ले सकते हैं। अब एक और फिल्म आ गई है। अखिलेश यादव लखनऊ से फतेहपुर जाते समय ऊंचाहार में कार्यकर्ताओं ने उनका जबरदस्त स्वागत किया। इस मौके पर जमकर नारेबाजी भी हुई।