8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायबरेली: राहुल गांधी ने डीआरएम उत्तर रेलवे को लिखा पत्र, कोरोना काल में बंद की गई ट्रेन शुरू करने की मांग

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने उत्तर रेलवे के डीआरएम को पत्र लिखकर कोरोना काल में बंद की गई ट्रेनों को फिर शुरू करने की मांग की है। जनसाधारण, वंदे भारत के स्टॉपेज बढ़ाने का भी सुझाव दिया है।

2 min read
Google source verification
फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Rahul Gandhi wrote a letter to DRM Lucknow: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंडल रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे लखनऊ को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कोरोना काल में बंद की गई ट्रेनों को फिर से शुरू करने की मांग की है। ये ट्रेनें उनके संसदीय क्षेत्र से गुजरती थीं। इनमें जिनमें रायबरेली-कानपुर पैसेंजर, प्रयागराज संगम एक्सप्रेस, प्रयाग-बरेली पैसेंजर सहित आठ गाड़ियां शामिल हैं। इसके साथ ही बछरावां, हरचंदपुर, ऊंचाहार में वंदे भारत सहित अन्य ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग की है। यह पत्र राहुल गांधी ने 30 मार्च 2026 को लिखा था।

राहुल गांधी ने डीआरएम को लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने डीआरएम उत्तर रेलवे लखनऊ को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने बताया है कि रायबरेली होकर चलने वाली कई गाड़ियों को कोरोना काल में बंद कर दिया गया था, जिनमें ट्रेन संख्या 54211 और 54212 रायबरेली कानपुर पैसेंजर, ट्रेन संख्या 14307 और 14308 प्रयागराज संगम एक्सप्रेस शामिल हैं। कोरोना काल के दौरान लगाए गए लॉकडाउन में कई ट्रेनों को बंद कर दिया गया था। जिनका संचालन अभी भी नहीं शुरू हुआ है। ‌

इनको भी शुरू करने की मांग

इसके अतिरिक्त ट्रेन संख्या 54377 और 54378 प्रयाग बरेली पैसेंजर ट्रेन संख्या, 54293 और 54294 प्रतापगढ़ लखनऊ पैसेंजर, ट्रेन संख्या 54254 लखनऊ प्रयागराज संगम पैसेंजर वाया अमेठी प्रतापगढ़, ट्रेन संख्या 54255 बनारस से लखनऊ पैसेंजर, ट्रेन संख्या 54253 प्रयाग संगम लखनऊ पैसेंजर वाया अमेठी और ट्रेन संख्या 74201 और 74202 प्रतापगढ़ लखनऊ पैसेंजर शामिल हैं।

हरचंदपुर, रायबरेली, ऊंचाहार में स्टॉपेज की मांग

इसके साथ ही ट्रेन संख्या 12183 - 12184 और 15107 - 15108 ट्रेन को बछरावां में स्टॉपेज की भी मांग की है। ट्रेन संख्या 14215 और 14216 गंगा गोमती एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 14241 और 14242 नौचंदी एक्सप्रेस को हरचंदपुर रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज की मांग की है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 13257 और 13258 जनसाधारण एक्सप्रेस को रायबरेली और 22550 प्रयागराज गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को ऊंचाहार जंक्शन में ठहराव की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऊंचाहार में एनटीपीसी स्थित है।

अपने संसदीय क्षेत्र की समस्याओं को भी उठाया

इसके साथ ही राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र की समस्याओं को भी उठाया है, जिसमें रायबरेली-प्रयागराज रेल खंड स्थित ऊंचाहार रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास रोड के निर्माण का मामला है, जिसका उद्घाटन का पत्थर लगा दिया गया है किंतु 6 माह से अधिक समय बीतने के बाद भी कार्य की शुरुआत नहीं हुई है। वह यह भी मांग की गई है कि रायबरेली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए मल्टीप्लेक्स भवन का निर्माण कराया गया था।‌ जिसका उपयोग, रखरखाव ना होने के कारण जीर्ण-शीर्ण हो गया है। जिसके मरम्मत की मांग की है।

रायबरेली से लखनऊ के बीच मेमू ट्रेन चलाने की मांग

रायबरेली और लखनऊ के बीच मेमू ट्रेन चलाई जाने के साथ ही उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में हरचंदपुर रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर, रेलवे स्टेशन और हाल्ट पर पानी, शौचालय, रोशनी और बैठने की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, रेलवे पल्लेदार की समस्या का उल्लेख किया है। कुली के जीवन यापन हेतु प्रतिमाह निर्धारित धनराशि सुनिश्चित करने, बीमा और मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने, रेलवे पल्लेदार और कुली के लिए विश्राम वाले के निर्माण का भी सुझाव दिया है। ‌