रायबरेली

युवक को पता नहीं निकल गया बैंक से लोन, बैंक मैनेजर के उत्पीड़न से मिली मौत, एसपी से शिकायत

Fake loan from bank: रायबरेली में फर्जी लोन की अदायगी का भुगतान करने के लिए पीएनबी के मैनेजर ने दबाव बनाया। गांव के ही रहने वाले तीन ने धमकी दी। उत्पीड़न से परेशान व्यक्ति की मौत हो गई। एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। ‌

2 min read
फोटो सोर्स- पत्रिका

Man troubled by fake loan dies in Raebareli: रायबरेली में एक व्यक्ति को पता ही नहीं था और उसके नाम पर बैंक से 5 लाख का फर्जी लोन कर दिया गया। लोन वापसी के लिए बैंक मैनेजर व्यक्ति पर दबाव बना रहा था, जबकि व्यक्ति का कहना था कि उसने लोन लिया ही नहीं, तो फिर अदा किस बात का किया जाए। बैंक मैनेजर के उत्पीड़न से परेशान व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे घर में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। उनका कहना है कि बैंक मैनेजर की तरफ से उन्हें धमकी भी दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने न्याय का भरोसा दिलाया है। मामला जगतपुर थाना क्षेत्र का है।

ये भी पढ़ें

मौसम की मार: चार जिलों के लिए रेड अलर्ट और 19 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

बैंक मैनेजर ने घर में आकर लोन जमा करने को कहा

उत्तर प्रदेश के रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छिछोरा गांव के निवासी अजीत पटेल ने बताया कि 16 मार्च को पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर ताऊ जी के घर आए थे और उन्होंने कहा कि यदि लोन नहीं भरोगे तो चेक को बाउंस करा कर जेल भिजवा देंगे। 17 मार्च को गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने घर में आकर धमकी दी कि यदि लोन नहीं भरोगे तो जीने देंगे। इसके बाद 19 मार्च को गांव की ही रहने वाली एक महिला आई। जिसने कहा कि यदि 50000 नहीं दोगे तो लोन का ब्याज डेढ़ लाख रुपये हो जाएगा।

बैंक से फर्जी लोन कराया गया

अजीत पटेल ने बताया कि यह लोन 2024 के महीने में हुआ था। बैंक मैनेजर ने पांच चेक पर साइन करवा कर अपने पास रख लिया था। उन्होंने बताया कि उनके ताऊजी 5 लाख का लोन कराने के लिए गए थे। इस पर बैंक मैनेजर ने पांच चेक पर साइन कर लिया और कहा कि जब लोन हो जाएगा तो मोबाइल पर मैसेज भी आ जाएगा। मिलने गए तो जानकारी दी कि लोन नहीं हुआ।

पहले बताया लोन नहीं हुआ फिर...

तीन दिन बाद जब मिलने के लिए गए तो बैंक मैनेजर ने कहा कि लोन नहीं होगा। 6 महीने बाद बैंक मैनेजर घर पर आया और कहा कि आपने लोन लिया है भर क्यों नहीं रहे हो? तब जानकारी हुई की 5 लाख का फर्जी लोन हुआ है। जब जानकारी किए गई तो पता चला कि 5 लाख का लोन की धनराशि उनके अकाउंट से दूसरे के अकाउंट में ट्रांसफर हुआ है। पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देखकर न्याय की गुहार लगाई हैं उन्होंने न्याय का आश्वासन दिया है।

Also Read
View All

अगली खबर