
रायबरेली. कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र से देश को शर्मिंदा करने वाली खबर आई है। यहां एक १३ साल की मासूम से रेप का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि मासूम से रेप करने के बाद आरोपी बच्ची को खून से लतपथ छोड़कर भाग निकला। जब खोजते हुए परिजन घटना स्थल पर पहुंचे तो उसे देख सन्न रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी और बच्ची को लेकर अस्पताल भागे। पुलिस ने इस दिल दहला देने वाली घटना में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।
तुरंत बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया
बताया जाता है कि आचार्य द्विवेदी नगर निवासी कक्षा तीन की छात्रा अपने घर के पीछे शौच के लिए गई थी, तभी वहां पड़ोस में रहने वाला एक युवक पहुंच गया। उसने उस बच्ची को अपना हवस का शिकार बनाया। घटना के वक्त बच्ची चिखती-चिल्लाती रही, लेकिन दरिंदे को कोई फर्क नहीं पड़ा। बच्ची जब तक बेहोश नहीं हो गई, तब तक दरिंदा उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। बच्ची के बेहोश होने के बाद आरोपी उसे खून से लतपथ वहीं छोड़कर फरार हो गया। काफी देर बाद तक जब बच्ची घर वापस नहीं लौटी तो परिजन उसको खोजते हुए मौके पर पहुंचे तो वहां का दृश्य देख सन्न रह गए। उन्होंने तुरंत बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। मासूम बच्ची जब होश में आई तो उसने अपनी आप बीती बताई और फिर बेहोश हो गई। उसका गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस के आलाधिकारियों के भी होश उड़ गए
दरअसल, पीडि़त मासूम कक्षा 3 की छात्रा है। वह घर के पीछे शौच के लिए गई थी, जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी तो परिजन उसको खोजते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। वहां बेहोशी के हालात में खून से लथपथ बच्ची को देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजनों ने घटना की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था मे मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मासूम के साथ बलात्कार की सूचना जैसे ही पुलिस के आलाधिकारियों को लगी, उनके भी होश उड़ गए। आनन-फानन में सभी जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि 13 वर्षीय कक्षा 3 की छात्रा के साथ रेप की घटना सामने आई है। पीडि़ता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
आरोपी को पकडऩे के लिए टीम बना दी गई
सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय का कहना है कि लड़की 13 साल की है। वह शौच करने घर के बगल में गई थी। सीओ उपाध्याय के मुताबिक अभी बच्ची कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। जैसे ही उसकी हालत सही होगी, उसका बयान लिया जाएगा। फिलहाल आरोपी को पकडऩे के लिए टीम बना दी गई। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।