Raebareli Road Accident: रायबरेली में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय सभी जगतपुर की ओर जा रहे थे। स्वास्थ्य केंद्र के सामने परिजनों का रोना देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं।
Three died in Raebareli: रायबरेली में भीषण हादसा हो गया। जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में बैठे सभी सवार फंस गए। जोर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने राहत और बचाव कार्य चलाया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। दरवाजा को तोड़कर सभी को बाहर निकाला गया। जिन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना भदोखर थाना क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। जब रायबरेली से जगतपुर जा रही कार फतेहपुर महोलिया के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना के समय कार में धनंजय सिंह (32) पुत्र अशोक सिंह निवासी दौलतपुर, संदीप सिंह (35) पुत्र तेजभान सिंह निवासी प्रहरी और आशुतोष मौर्या (35) पुत्र चंद्रभान निवासी अलीगंज डिहवा बैठे थे। तेज रफ्तार कार नहर के पास अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई।
पेड़ से टकराने की आवाज दूर तक गई। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कार के दरवाजे को तोड़कर सभी को बाहर निकाला गया। जिन्हें जगतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत्यु घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही तीनों परिवारों में कोहराम मच गया। स्वास्थ्य केंद्र के बाहर लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था।
भदोखर थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि घटना के समय कार रायबरेली से जगतपुर की ओर जा रही थी। नहर के पास कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक ने नियंत्रण खो दिया और पेड़ से टकरा गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।