रायबरेली

रायबरेली में शिवलिंग पर त्रिशूल से हमला, वीडियो सामने आने के बाद मचा हड़कंप

Shivling was broken in Raebareli: रायबरेली में शिवलिंग को खंडित कर दिया गया है जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसकी पहचान कर ली गई है। ‌

2 min read
फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब वायरल वीडियो

Shivling vandalized in Raebareli: रायबरेली में एक युवक ने मंदिर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया, त्रिशूल से शिवलिंग को खंडित कर दिया और डमरू को भी तोड़ दिया। करीब 10 मिनट तक मंदिर में तोड़फोड़ करता रहा। पूरा मामला सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है। मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना ऊंचाहार थाना क्षेत्र की है।

ये भी पढ़ें

खुशखबरी: नई दिल्ली से हावड़ा शेखपुरा से आनंद विहार के लिए चलेगी ट्रेन, देखें टाइम टेबल

शुक्रवार की रात की घटना

उत्तर प्रदेश के रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव में गौरी शंकर महादेव मंदिर स्थापित है। अज्ञात युवक ने बीते शुक्रवार की रात को तोड़फोड़ की। मंदिर में स्थापित शिवलिंग को त्रिशूल से तोड़ दिया और करीब 10 मिनट में 15 बार शिवलिंग पर चोट की। घटना की जानकारी होते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

पूरा मामला सीसीटीवी फुटेज में कैद

पूरा मामला सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई पड़ा कि एक युवक शिवलिंग के पास लगे त्रिशूल को उखाड़ लेता है। इस दौरान वह त्रिशूल को शिवलिंग पर फेंक देता है। यही क्रम वह कई बार करता है जिससे शिवलिंग और डमरू टूट जाते हैं। तोड़फोड़ करने के बाद युवक लड़खड़ाते कदमों से मौके से निकल जाता है। ‌

सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई

इसकी जानकारी लोगों को उस समय हुई जब भोले बाबा की पूजा अर्चना के लिए लोग मौके पर पहुंचे। शिवलिंग के खंडित होने की खबर जंगल में आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। भीड़ इकट्ठा हो गई। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष लोकनाथ मिश्र ने बीते शनिवार को थाना में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी?

इस संबंध में ऊंचाहार थाना प्रभारी अजय राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। आरोपी युवक की पहचान कर ली गई है। लोगों से बातचीत की गई। वह नशे का आदी है। घटना के बाद आरोपी फरार है। उन्होंने बताया कि जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Also Read
View All

अगली खबर