
फोटो सोर्स- पत्रिका
Holi special train: उत्तर मध्य रेलवे होली के मौके पर नई दिल्ली से हावड़ा के बीच विशेष ट्रेन संचालित करेगी। यह गाड़ी आरक्षित होगी। जिसमें सामान्य (General) डिब्बा नहीं होगा। ट्रेन पूरी तरह से एयर कंडीशन होगी। इसी प्रकार शेखपुरा जंक्शन से आनंद विहार के बीच दो होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, जिनमें सामान्य श्रेणी, स्लीपर और एयर कंडीशन सह तृतीय श्रेणी के डिब्बे होंगे।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, टूंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज और मिर्जापुर होते हुए हावड़ा के लिए नई दिल्ली से विशेष चलाई जा रही है। होली स्पेशल ट्रेन 04052 और 04051 के नाम से संचालित होगी, जिसके स्टॉपेज नई दिल्ली के बाद अलीगढ़, टूंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन और मिर्जापुर हैं।
04052 नई दिल्ली हावड़ा पुलिस स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से 18:15 पर खुलेगी जो 21:18 पर अलीगढ़, 22:58 पर टूंडला, 2:40 पर गोविंदपुरी, 5:55 पर प्रयागराज और 7:18 पर मिर्जापुर पहुंचेगी। यह ट्रेन हावड़ा 23:40 पर पहुंचेगी। 25 फरवरी से 3 मार्च के बीच यह ट्रेन संचालित होगी।
वापसी में 04052 नंबर ट्रेन हावड़ा से 1:40 पर खुलेगी जो 16:38 पर मिर्जापुर, 18:40 पर प्रयागराज, 21:55 पर गोविंदपुरी, 00:58 (रात में 12:58 पर) पर टूंडला, 2:10 पर अलीगढ़ और सुबह 8:20 पर नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन 27 फरवरी से 5 मार्च के बीच हावड़ा से चलेगी, जिसमें वातायान प्रथम श्रेणी सह द्वितीय श्रेणी का एक डिब्बा, वातायान द्वितीय श्रेणी के तीन डिब्बे और वातायान तृतीय श्रेणी के नौ डिब्बे लगेंगे।
शेखपुरा जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल के बीच होली स्पेशल ट्रेन 02397 और 02398 नंबर से चलेगी। शेखपुरा से 02397 11:30 पर खुलेगी। जो प्रयागराज 21:25 पर और गोविंदपुरी रात 12:20 पर पहुंचेगी। आनंद विहार टर्मिनल पहुंचने का समय 11:40 है। यह ट्रेन 8 मार्च से 15 मार्च के बीच रविवार को चलेगी। जबकि आनंद विहार से 02398 ट्रेन 9 मार्च से 16 मार्च के बीच सोमवार को चलेगी। आनंद विहार मंडल से 13:30 पर खुलने वाली ट्रेन गोविंदपुरी 23:20 पर, प्रयागराज 2:25 पर और शेखपुरा जंक्शन 14:45 पर पहुंचेगी।
शेखपुरा जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल के बीच एक और विशेष ट्रेन 03697 और 03698 चलेगी। ट्रेन नंबर 03697 शेखपुरा जंक्शन से 11:30 पर खुलेगी। जो प्रयागराज 21:25 पर पहुंचेगी, गोविंदपुरी रात को 12:20 पर, टूंडला 3:58 पर और आनंद विहार टर्मिनल 11:40 पर पहुंचेगी। 03697 प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को 6 मार्च से 14 मार्च के बीच चलेगी।
इसी प्रकार 03698 आनंद विहार से 13:30 पर खुलेगी जो 16:35 पर टूंडला, 23:20 पर गोविंदपुरी, 22:25 पर प्रयागराज, और 14:25 पर शेखपुरा जंक्शन पहुंचेगी। 03698 ट्रेन नंबर 7 मार्च से 15 मार्च के बीच प्रत्येक मंगलवार को बुधवार, शनिवार और रविवार को चलेगी।
Published on:
22 Feb 2026 08:30 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
बाल यौन शोषण मामले में पॉक्सो के तहत FIR दर्ज होने के बाद…स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बयान आया सामने

