
रायबरेली। डलमऊ सीएचसी में चिकित्सकों के अभाव में मरीजों का
सही उपचार नही हो पा रहा। जबकि मौसम में हो रहे बदलाव के कारण मरीजों की
संख्या में प्रति दिन इजाफा हो रहा है। सोमवार को डलमऊ सीएचसी में कुल 5
सौ मरीजों ने अपना पंजीकरण करण कराया। जिनमें बुखार से पीडित मरीजों की
संख्या 2 सौ 50 मरीज , डायरिया के 50 , 2 सौ अन्य रोगों के मरीजों मरीजों
का उपचार किया गया।
डलमऊ सीएचसी में कुल दो चिकित्सक तैनात हैं। वहीं
अन्य चिकित्सक के अवकाश पर होने के कारण उक्त चिकित्सक चौबीस घंटे सेवाएं
देने को मजबूर हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से शिकायत के बावजूद सीएचसी
में चिकित्सकों की तैनाती नहीं की गई। चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों
को उपचार के लिए प्राइवेट झोला छाप चिकित्सकों का सहारा लेना पड़ रहा है।
डलमऊ सीएचसी में उपचार कराने आए सिकरोढी गांव निवासी सुनील कुमार , विनोद
कुमार आदि ने बताया कि चिकित्सकों तैनात चिकित्सकों ने उपचार करने से मना
कर दिया। डलमऊ सीएचसी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि चिकित्सकों व दवाओं
की कमी को उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। लेकिन अभी तक कोई
कार्यवाही नहीं हुई है।
डायरिया के प्रकोप को लेकर चलाया गया नज्ञर पंचायत द्वारा सफाई अभियान
रायबरेली डलमऊ में डायरिया के प्रकोप को देखते हुए डलमऊ नगर
पंचायत ने मोहल्ला सेरंदाजपुर वार्ड़ नम्बर नौ में सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन श्रीवास्तव ने बताया कि डलमऊ
के सभी वार्ड़ों में अभियान चलाया जाएगा। सफाई अभियान के तहत नालियों की
सफाई, सम्पर्क मार्गों की सफाई की जाएगी। जिससे मोहल्ले में जलभराव की
समस्या से मुक्ति मिलेगी। इस अवसर पर अधिषाशी अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य,
सभासद विनोद निशाद सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मी व स्थानीय निवासी मौजूद
रहे।