रायबरेली

लखनऊ हाई प्रोफाइल शिवा हत्याकांड का रायबरेली कनेक्शन, आनंद का भी नाम आया सामने

Lucknow Shiva Sharma death: लखनऊ शिव शर्मा हत्याकांड मामले में फरार मुख्य आरोपी का रायबरेली कनेक्शन निकलकर सामने आया है। इस दौरान एक नया नाम आनंद का भी चर्चा में है। ‌
2 min read
श्रद्धा दुबे का रायबरेली आवास, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब
श्रद्धा दुबे का रायबरेली आवास, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

Lucknow Shiva Sharma death लखनऊ में हाई-प्रोफाइल शिवा शर्मा हत्याकांड का रायबरेली कनेक्शन निकलकर सामने आया है।‌ लखनऊ पुलिस आरोपी श्रद्धा दुबे की तलाश में रायबरेली पहुंची। जहां श्रद्धा दुबे के के पिता और सौतेली मां से लंबी पूछताछ की। दरअसल मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने के कारण लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में बड़ी कार्रवाई करते हुए डीसीपी सेंट्रल जोन एसीपी हजरतगंज सहित तीन के खिलाफ कार्रवाई की है।

क्या है मामला

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के हजरतगंज बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कैफे-रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा (28 वर्ष) की गिरकर मौत हो गई थी। शिवा बीते करीब 4 महीने से लिव-इन पार्टनर मॉडल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे के साथ उसी फ्लैट में रह रहा था।

श्रद्धा दुबे पर लगा हत्या का आरोप

शिवा की मां रंजना शर्मा ने श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तानवीर अली उर्फ दानिश पर आरोप लगाया था। अपनी तहरीर में उन्होंने बताया था कि ने शिवा को धक्का देकर नीचे फेंका। पुलिस ने बीएनएस की धारा की धारा 103(1) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के बाद पुलिस लगातार श्रद्धा दुबे की तलाश में लगी रही लेकिन वह पकड़ में नहीं आई। ‌

पुलिस की 10 टीमें तलाश कर रही हैं

बीच इस बीच फरार श्रद्धा दुबे ने वीडियो वायरल कर अपने को निर्दोष बताया उसने कहा था कि शिव ने खुदकुशी की है। उसने बिल्डिंग की सीसीटीवी फुटेज चेक करने की मांग की थी जिससे कि वह निर्दोष साबित हो। कमिश्नरेट पुलिस ने श्रद्धा दुबे की तलाश में 10 टीमें लगाई हैं, नेपाल बॉर्डर तक दबिश दी गई है।

रायबरेली की रहने वाली श्रद्धा दुबे

श्रद्धा दुबे मूल रूप से रायबरेली के रामजीपुरम की रहने वाली है। इसी सिलसिले में आज लखनऊ पुलिस की टीम रायबरेली में उसके पैतृक घर में दबिश दी। पिता एसपी दुबे और सौतेली मां से करीब डेढ़ घंटे बंद कमरे में पूछताछ की। पूर्व किराएदार आनंद पांडेय के विषय में भी जानकारी प्राप्त की।

इन अधिकारियों पर कार्रवाई हुई

श्रद्धा दुबे की तलाश में पुलिस की टीमें लगी है और 11 दिनों से फरार है। दूसरी तरफ मीडिया को लखनऊ के ही एक मॉल के बेसमेंट से बयान देकर फिर भाग जाने के बाद पुलिस की किरकिरी हुई। इस पर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई की है। हजरतगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। ‌डीसीपी सेंट्रल जोन विक्रांत वीर हटाकर डीजीपी ऑफिस से अटैच किया गया है। एसीपी हजरतगंज रजनीश कुमार वर्मा को भी पद से हटाया दिया गया है।

Updated on:
19 Oct 2026 06:09 pm
Published on:
19 Oct 2026 06:09 pm