रायबरेली

स्वामी प्रसाद मौर्य को लगा बड़ा झटका, बेटे उत्कृष्ट ने ज्वाइन की कांग्रेस, प्रियंका गांधी ने दिलाई सदस्यता

Swami Prasad Maurya: पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट शुक्रवार देर रात कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाते हुए उनका स्वागत किया।
less than 1 minute read
May 18, 2024
Swami Prasad Maurya's son Utkrisht joins Congress, Priyanka Gandhi gets him membership

लोकसभा चुनाव के बीच पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य को एक बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार देर रात उनके बेटे उत्कृष्ट मौर्य ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाते हुए उनका स्वागत किया। उत्कृष्ट मौर्य ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन देने का ऐलान किया।

स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट दो बार ऊंचाहार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 2022 विधानसभा चुनाव के समय स्वामी प्रसाद तीसरी बार सपा के टिकट पर अपने बेटे को ऊंचाहार से चुनाव लड़ाने चाहते थे। लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें टिकट नहीं दिया। अखिलेश यादव अपने करीबी मनोज पांडेय पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतार दिया।

उत्कृष्ट मौर्य के कांग्रेस में शामिल होने से राहुल गांधी को मिलेगी मदद

मनोज पाण्डेय अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इस बीच प्रियंका ने रायबरेली लोकसभा के तहत ऊंचाहार से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उत्कृष्ट से मुलाकात की। इसके बाद मौर्य ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया। मौर्य परिवार के साथ आने से राहुल गांधी के चुनाव में मदद मिलने की संभावना है।

स्वामी प्रसाद के साथ ही उनके बेटे उत्कृष्ट ने भी कुशीनगर सीट से लोकसभा चुनाव के लिए निर्दलीय नामांकन किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया था।