रायबरेली

खिलौना टूटने से दुखी 11 वर्षीय किशोर ने फांसी के फंदे पर लटक दी जान, घर में मचा कोहराम

11 year old boy loses his life after toy breaks: रायबरेली में हृदयविदारक घटना में एक किशोर ने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। वह खिलौना टूटने से दुखी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

2 min read
फोटो सोर्स- परिजन

Teenager commits suicide after toy breaks: रायबरेली में खिलौना टूटने से दुखी और नाराज 11 वर्षीय किशोर ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। घटना के समय घर के सदस्य नया मकान बनवा रहे थे। जब मौके पर 11 वर्षीय किशोर दिखाई नहीं पड़ा तो खोज शुरू की गई। काफी देर बाद घर के अंदर किशोर फांसी के फंदे से लटका मिला। यह देख मां बेहोश हो गई। घर में रोना-पीटना मच गया। परिजन किशोर को लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मामला बछरावां थाना क्षेत्र का है।

ये भी पढ़ें

हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी, भाई ने कर दी सगी बहन की हत्या, पुलिस ने किया खौफनाक खुलासा

भाई बहन खेल रहे थे खिलौना

उत्तर प्रदेश के रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत कसरावा गांव में 11 वर्षीय किशोर मयंक ने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। घटना के समय मयंक के माता-पिता थोड़ी दूर पर अपना मकान बनवा रहे थे। जब मौके पर मयंक दिखाई नहीं पड़ा तो खोजबीन शुरू की गई, जिस पर मयंक कमरे के अंदर लटका हुआ मिला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

मृतक के पिता संतोष ने बताया

इस संबंध में मृतक के पिता संतोष ने बताया कि मयंक को प्लास्टिक के ट्रैक्टर से बहुत प्यार था। वह उसी के साथ खेलता और उसे लेकर सोता था। भाई-बहन दोनों खिलौने से खेल रहे थे। उसी समय विवाद हो गया। इस पर उसकी बहन ने ट्रैक्टर को तोड़ दिया। जिससे वह दुखी हो गया। घटना के समय वे थोड़ी दूरी पर स्थित नया मकान बनवा रहे थे। घर के सदस्य 17 वर्ष की मोहनी, 15 वर्षीय मोहित और 14 वर्षीय मुस्कान मौके पर थे, लेकिन मयंक दिखाई नहीं पड़ा।

मयंक कमरे के अंदर मिला

पिता ने बताया कि इसके बाद उसकी खोज चालू हुई। काफी देर बाद वह कमरे के अंदर बस की बल्ली के सहारे लटका मिला। आनन-फानन उसे स्वास्थ्य केंद्र बछरावां ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। मयंक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। बहन-भाई का भी रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Also Read
View All

अगली खबर