
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
रायबरेली. दबंगो के हौसले इस कदर बढ़ गए है कि वो खुलेआम एक लड़की के साथ छेड़खानी करते है और जब परिवार विरोध करता है।तो पिता व पुत्री पर हमला बोल देते है।हमले से जंहा बेटी की आंख से लगातार खून बह रहा है वही पिता का भी सिर दबंगो ने खोल दिया।पीड़ितों ने थाने में गुहार लगाई तो पुलिस ने उनका मुकदमा लिख कर मौके पर टीम को रवाना कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली।
रायबरेली में बेखौफ दबंगों का कहर
जिले के भदोखर थाना क्षेत्र के बेलहिया गांव में रहने वाले राजाराम की बेटी के साथ काफी समय से कुछ युवक व राम आसरे उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ व छीटाकशी भी करता था। आज जब उसकी पुत्री घर मे अकेली थी तो राम आसरे उसके घर मे घुस गए।इसी बीच पीड़िता का पिता भी घर पहुच गया।जिसपर राम आसरे ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पिता पुत्री पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया।राम आसरे की दबंगई का अंदाजा इसी से लगाया जाता है कि वो तांडव करता रहा और किसी ग्रामीण ने बीच बचाव की कोशिश भी नही की।उसके बाद वो सब वंहा से चलते बने।गिरते पड़ते पिता पुत्री भदोखर थाने पहुचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी।यंहा भी उन्हें लम्बा इंतजार करना पड़ा और इस बीच पुत्री की आंख से व पिता के सिर से खून बहता रहा लेकिन उनका ईलाज़ भी करवाना खाकी के जिम्मेदारों ने उचित नही समझा।
भदोखर थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया
वही मामले पर भदोखर थाना प्रभारी पंकज तिवारी से दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।टीम को मौके पर भेजा गया है।लेकिन अभी तक कोई आरोपी पकड़ में नही आया है।