Serious allegations against SDM: रायबरेली में एसडीएम भू-माफियाओं के साथ मिलकर सरकारी जमीन पर कब्जा करवा रहे हैं। जिसकी कीमत करोड़ों में है। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में यह आरोप लगाया है।
Village head accused on SDM: रायबरेली में उप जिलाधिकारी पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करवाने का आरोप लगा है। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे ग्राम प्रधान ने बताया कि उप जिलाधिकारी करोड़ों की भूमि पर अवैध कब्जा करवा रहे हैं। उन्होंने शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। धरना प्रदर्शन किया तो उनका 151 में चालान कर दिया गया। अब छत तक दीवार खड़ी हो गई हैं। उन्होंने डीएम से तत्काल निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की। मामला डलमऊ तहसील के गौरा हरदो गांव का है।
उत्तर प्रदेश के रायबरेली के डलमऊ तहसील अंतर्गत हरदो गांव के ग्राम प्रधान अनुराग दीक्षित सैकड़ों ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उपजिलाधिकारी पर भूमाफियाओं का साथ देने का आरोप लगाया। अनुराग दीक्षित ने बताया कि तालाब और बंजर भूमि जो डामर रोड के किनारे स्थित है, जिस पर भूमाफिया लाल मनऊ और अयोध्या प्रसाद का अवैध कब्जा कर रहे है। इस भूमि की कीमत करोड़ों में है।
उन्होंने आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन कार्रवाई की जगह विरोध करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। ग्राम प्रधान ने बताया कि उप उपजिलाधिकारी कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद उनके खिलाफ 151 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया, लेकिन अवैध निर्माण कार्य को नहीं रुकवाया गया। जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में उन्होंने तत्काल निर्माण कार्य रुकने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि अब दीवार छत तक पहुंच गई है। डीएम ने इस निर्माण को रुकवाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने एसडीएम पर आरोप लगाया कि वह चाहते हैं कि छत पड़ जाए। यह जमीन रोड रोड साइड की और 5 बीघा है। जिसकी कीमत करोड़ों में है। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण कार्य नहीं रुकवाया जाता है तो वह अन्न-जल त्याग कर आमरण अनशन करेंगे। मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। इस संबंध में डीएम और एसडीएम से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं की गई।