खरसिया क्षेत्र के एक हायर सेकेंडरी स्कूल में पति-पत्नी अध्यापन का काम करते थे। कुछ समय पहले महिला शिक्षिका के पति की मृत्यु हो गयी। उनकी मृत्यु के कुछ दिन बाद स्कूल का ही 10वी पास एक छात्र उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा।
रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। एक छात्र अपनी ही अध्यापिका पर जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा है और ऐसा नहीं करने पर उसे बदनाम करने की धमकी भी दी है।
जानकारी के अनुसार, रायगढ़ के खरसिया क्षेत्र के एक हायर सेकेंडरी स्कूल में पति-पत्नी अध्यापन का काम करते थे। कुछ समय पहले महिला शिक्षिका के पति की मृत्यु हो गयी। उनकी मृत्यु के कुछ दिन बाद स्कूल का ही 10वी पास एक छात्र उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा।
महिला ने इसका विरोध किया और शिक्षा समिति से इसकी शिकायत भी की। लोगों ने छात्र को समझाया कि वह ऐसी हरकत ना करे लेकिन छात्र अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उसे महिला शिक्षिका को धमकी देना शुरू कर दिया।छात्र ने मिला अध्यापिका को धमकी दी है कि वह अगर उससे शादी नहीं करती हैं तो वो उनको स्कूल से ही किडनैप कर लेगा और जबरदस्ती उसके साथ शादी करेगा।
यही नहीं उसने स्कूल की दीवारों पर अध्यापिका के बारे में अश्लील बातें भी लिख दी। पीड़ित अध्यापिका ने शिक्षा अधिकारी से भी इसकी शिकायत की है और इस समस्या से निजात पाने के लिए स्थांनांतरण की मांग की है। शिक्षाधिकारी ने कहा है कि वह जल्द ही महिला का स्थनंतरण करवा देंगे।