रायगढ़

Raigarh News: 100 करोड़ से बनेगा 300 बेड का जिला अस्पताल, गायनिक-पिडियाट्रिक्स से लेकर आधुनिक बर्न यूनिट तक मिलेगी सुविधा

300 Bed Hospital: रायगढ़ के किरोड़ीमल जिला अस्पताल के कायाकल्प की तैयारी तेज हो गई है। करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से 300 बेड का नया अस्पताल भवन बनाया जाएगा।
2 min read
Aug 25, 2026
Chhattisgarh News
300 बेड के नए जिला अस्पताल का नक्शा मंजूर (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Chhattisgarh News: रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय के वर्षों पुराने भवन जर्जर को बदलकर 300 बेड का नया भवन बनाने की स्वीकृति मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा तैयार किया गया नक्शा अब शासन को भेजा गया था। वहां से मंजूरी मिलने के बाद अस्पताल के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है।

किरोड़ीमल जिला चिकित्सायल का भवन काफी पुरान होने के कारण यहां सुविधांए भी काफी सीमित हो गई थी, जिससे नए भवन बनाने की लंबे से मांग चल रही थी। ऐसे में शासन से अस्पताल भवन के कायाकल्प के लिए 100 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली थी। इससे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में एक बड़ा बदलाव आएगा।

नए भवन में मरीजों को बेहतर और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। इसमें विशेष रूप से गायनिक विभाग और पिडियाट्रिक्स विभाग को नवीनतम उपकरणों और सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, एक आधुनिक बर्न यूनिट का निर्माण भी किया जाएगा, जो गंभीर रूप से झुलसे हुए मरीजों के उपचार में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाएगा और उन्हें त्वरित तथा प्रभावी चिकित्सा उपलब्ध कराएगा।

बेसमेंट में रहेगी जांच की सुविधा

इस नए भवन के बेसमेंट फ्लोर में सीटी स्कैन, एमआरआई, रेडियो वर्जन डिजिटल एक्स-रे, एक्स-रे विभाग, रेडियोजाजिस्ट आफिस, आल्ट्रा सोनोग्राफी कक्ष, स्टोर रूम, रिकार्ड रूम, सिढी, लिफ्ट, शौचालय और टू-व्हीलर, फोर व्हीलर पार्किंग की सुविधा रहेगी।

ग्राउंड फ्लोर से शुरू होगा वार्ड

अस्पताल के नए ले अउट के अनुसार ग्राउंड फ्लोर में प्रमुख रूप से एनएनसी वार्ड, पीएनसी वार्ड, मदर एण्ड चाइल्ड वार्ड, ओपीडी, एचडीयू, ओपीडी प्रवेश द्वार, आपातकालीन कक्ष, सिढिय़ा, लिफ्ट व शौचालय की सुविधा उपलब्ध होगी।

फस्र्ट फ्लोर में बच्चों का उपचार

विभागीय अधिकारियों के अनुसार फस्र्ट फ्लोर में एसएनसीयू और एनआईसीयू, सीएसडी, - मातृ एवं नवजात शिशु वार्ड, ओटी कॉम्प्लेक्स, आईसीयू, ओपीडी, डे-केयर, सेवा क्षेत्र उपलब्ध होगा। वहीं दूसरी मंजिल पर सामान्य वार्ड (पुरुष), सामान्य महिला वार्ड, निजी वार्ड, डीईसी, एनआरसी वार्ड, जनरल वार्ड, बर्न वार्ड, प्रशिक्षण कक्ष, ब्लड बैंक की बनाने की तैयारी है। वहीं तीसरी पर भंडार क्षेत्र, प्रशासनिक कक्ष, कौशल प्रयोगशाला, पैथोलॉजी, कैदी वार्ड, वेटिंग एरिया सहित अन्य सुविधाएं मौजूद रहेगी।

डॉ. दिनेश पटेल, सिविल सर्जन, केजीएच, रायगढ़ के मुताबिक, नए अस्पताल भवन का नक्शा शासन को भेजा गया था, जहां से फायनल होकर आ गया है। अब बरसात खत्म होते ही 300 बेड का नए अस्पताल भवन बनाने की तैयारी शुरू हो जाएगी। इस नए भवन में ओपीडी से लेकर उपचार तक की आध्ुानिक सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी।

Updated on:
25 Aug 2026 11:36 am
Published on:
25 Aug 2026 11:36 am