रायगढ़

रायगढ़ में 123 हाथियों का दल कर रहा विचरण, अब तक फसलों को पहुंचाया नुकसान…लोगों पर मंडरा रहा खतरा

Elephant Terror In CG: धरमजयगढ़ वन मंडल हाथियों का स्थायी रहवास क्षेत्र बन चुका है। यहां हर समय हाथियों की मौजुदगी देखी जाती है। बीते मंगलवार तक उक्त वन मंडल में 123 हाथियों की मौजुदगी है।

less than 1 minute read
May 09, 2024

Entry of elephants in Raigarh: रायगढ़ के धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों को लेकर दहशत कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौजूदा समय में भी उक्त वन मंडल मेें एक सौ से अधिक हाथियों का दल अलग-अलग क्षेत्रों में विचरण कर रहा है। इसको लेकर प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में दशहत देखा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि धरमजयगढ़ वन मंडल हाथियों का स्थायी रहवास क्षेत्र बन चुका है। यहां हर समय हाथियों की मौजुदगी देखी जाती है। बीते मंगलवार तक उक्त वन मंडल में 123 हाथियों की मौजुदगी थी। इसमें 33 नर, 57 मादा व 33 हाथी शावक शामिल थे। धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज अंतर्गत कीदा क्षेत्र में ही 26 हाथियों का दल विचरण कर रहा था। उक्त हाथियों के दल ने जामपाली गांव के एक किसान की फसल को नुकसान पहुंचाया। इसकी सूचना प्रभावित किसान के द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को दी।

मामले की जानकारी मिलने के बाद विभागीय अमला मौके पर पहुंचा और नुकसान का आंकलन किया। बोरो रेंज में भी 7 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। यहां भी हाथियों के दल ने एक किसान की फसल को नुकसान पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हाथी प्रभावित क्षेत्रों में विभागीय अमला मुनादी कराते हुए ग्रामीणों को जागरूक कर रहा है। वहीं ग्रामीणों को यह हिदायत दी जाती है कि किसी प्रकार से हाथियों के साथ छेड़खानी नहीं करें।

Published on:
09 May 2024 03:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर