17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसा, ट्रेन से कटकर आरक्षक की मौत

CG News: आरक्षक सुजीत रायगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि, रेलवे पटरी पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
CG News: रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसा, ट्रेन से कटकर आरक्षक की मौत

CG News: छत्तीसगढ़ में एक दर्दनाक हादसे में आरक्षक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के पुलिस बल में पदस्थ एक आरक्षक की हादसे में मौत की खबर से महकमें में हड़कंप मच गया है।

मृत आरक्षक का नाम सुजीत मिंज बताया जा रहा है। आरक्षक सुजीत रायगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि, रेलवे पटरी पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उस समय उन्होंने हाफ पैंट और टी-शर्ट पहन रखी थी, जिससे यह और भी रहस्यमय हो जाता है कि वे किस उद्देश्य से घर से निकले थे।

इसके बाद पूरी रात उनका कोई पता नहीं चल पाया।अगली सुबह परिजनों को जीआरपी से सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक के पास एक शव बरामद हुआ है। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान सुजीत मिंज के रूप में की। इस खबर के बाद परिवार में मातम पसर गया।

फिलहाल सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। हादसा किन वजहों से हुआ इसकी जाँच की जा रही है। दूसरी तरफ कॉन्स्टेबल के मौत से उनके साथियों में शोक की लहार दौड़ गई है।

लापरवाही बन रही हादसों की वजह

आपको बता दे रायगढ़ जिला में रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान होने वाले हादसे समय-समय पर सामने आते रहे हैं, जिनमें लापरवाही और असावधानी बड़ी वजह मानी जाती है। व्यस्त रेलवे लाइनों पर बिना निर्धारित क्रॉसिंग के ट्रैक पार करना बेहद खतरनाक होता है, इसके बावजूद लोग जल्दबाजी में जोखिम उठाते हैं।

समझाइस के बाद भी नहीं सुधर रहे

रेलवे और सुरक्षा एजेंसियां लगातार जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को ट्रैक पार न करने और केवल निर्धारित फाटक या ओवरब्रिज का उपयोग करने की सलाह देती हैं। इसके बावजूद ऐसे हादसों में कमी नहीं आ पा रही है। इस तरह की घटनाएं पुलिस विभाग जैसे संवेदनशील महकमे को भी प्रभावित करती हैं, जहां ड्यूटी के दौरान या व्यक्तिगत कारणों से हुए हादसे पूरे विभाग में शोक और चिंता का कारण बनते हैं।