10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tractor Accident: ट्रैक्टर पलटने से 2 लोगों की मौत, खेत से लौटते वक्त गई जान, गांव में पसरा मातम

Tractor Accident: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में खेत से लौट रहे दो ग्रामीणों की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
रायगढ़ में दर्दनाक हादसा (photo source- Patrika)

रायगढ़ में दर्दनाक हादसा (photo source- Patrika)

Tractor Accident: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो ग्रामीणों की जान चली गई। लैलूंगा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसके नीचे दबने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Tractor Accident: खेत जोताई के लिए गए थे दोनों ग्रामीण

जानकारी के मुताबिक, ग्राम भेड़ीमुड़ा निवासी अलेश भगत (40) शनिवार सुबह अपने ट्रैक्टर से गांव के महादेव भगत (45) के साथ खेत जोतने गया था। दोनों ने दोपहर तक खेत में काम किया और करीब 12 बजे घर लौट रहे थे।

अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरा ट्रैक्टर

वापसी के दौरान ट्रैक्टर महादेव भगत चला रहा था। इसी बीच रास्ते में तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे उतरकर पलट गया।

ट्रैक्टर के नीचे दबने से दोनों की मौत

हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर के नीचे दबने से अलेश भगत और महादेव भगत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी।

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

Tractor Accident: मामले की जांच शुरू

पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार अंकित भगत की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

अन्य खबर

NH-30 पर बस पलटने से मची चीख-पुकार

कोंडागांव जिले में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने यात्रियों को दहला दिया। सवारी से भरी एक बस नेशनल हाईवे-30 पर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें चालक सहित कई लोग घायल हो गए। हादसा इतना गंभीर था कि एक यात्री का हाथ शरीर से अलग हो गया, जिससे घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 4 बजे सिटी कोतवाली कोण्डागांव क्षेत्र के घोड़ागांव चिलबहार नाला के पास हुआ। दुबे ट्रेवल्स की बस (क्रमांक सीजी 04 ईए 4882) रायपुर से जगदलपुर होते हुए जयपुर (ओडिशा) जा रही थी। इसी दौरान अचानक बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई।