
दर्दनाक सड़क हादसा (photo source- Patrika)
Chhattisgarh Road Accident: पेंड्रा थाना क्षेत्र के मझगवां गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे बैठे तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चाचा और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना से इलाके में मातम की बदली छा गई है।
बताया जा रहा है कि मृतक चाचा-भतीजा परिवार में होने वाली शादी के निमंत्रण कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे। रास्ते में मझगवां गांव के पास वे कुछ देर आराम करने के लिए सड़क किनारे बैठे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। इस हादसे से परिवार और पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
SECL अधिकारी की सड़क हादसे में मौत
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एसईसीएल (SECL) गेवरा एरिया के पूर्व महाप्रबंधक अरुण कुमार त्यागी की मौत हो गई। हाल ही में उन्हें निर्देशक तकनीकी (डीटी) पद पर प्रमोशन मिला था और वे नई जिम्मेदारी संभालने के लिए सिंगरौली जा रहे थे। लेकिन रास्ते में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा बांगों थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-130 पर चोटिया के पास हुआ। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
स्कॉर्पियो-कार की टक्कर में सरपंच समेत 9 लोग घायल
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। जैजैपुर थाना क्षेत्र के नंदेली गांव स्थित बस स्टैंड के पास जैजैपुर-बाराद्वार मार्ग पर स्कॉर्पियो और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
आमने-सामने की टक्कर में मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार जैजैपुर से बाराद्वार की ओर जा रही थी, जबकि सामने से एक स्कॉर्पियो बाराद्वार से जैजैपुर की तरफ आ रही थी। नंदेली बस स्टैंड के पास दोनों वाहनों के बीच अचानक आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
Published on:
09 May 2026 03:48 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
