
हादसा (Photo Source- Patrika)
Bilaspur Road Accident: बिलासपुर के कोल इंडिया के वरिष्ठ माइनिंग अधिकारी अरुण कुमार त्यागी का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वे कोल इंडिया की सहयोगी कंपनी एनसीएल (नार्दन कोल फील्डस लिमिटेड) में डायरेक्टर टेक्निकल पद का कार्यभार संभालने के लिए मध्य प्रदेश के सिंगरौली जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर बांगो थाना क्षेत्र में उनकी कार को देर रात एक पार्सल गाड़ी ने ठोकर मार दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे हुई। अरुण कुमार त्यागी अपनी पत्नी सीमा त्यागी के साथ गेवरा के अफसर कॉलोनी से सिंगरौली के लिए रवाना हुए थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही पार्सल गाड़ी से उनकी कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में अरुण कुमार त्यागी की पत्नी सीमा त्यागी, कार ड्राइवर कैलाश अहीर और पार्सल गाड़ी के ड्राइवर भारत साहू को भी चोटें आई हैं। तीनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बांगो पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अरुण कुमार त्यागी का चयन पिछले साल केन्द्र सरकार के लोक उद्यम विभाग ने नार्दन कोल फील्डस लिमिटेड, सिंगरौली के डायरेक्टर टेक्निकल पद के लिए किया था। वे कोल इंडिया की मेगा प्रोजेक्ट और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कोयला खदान गेवरा प्रोजेक्ट में करीब दस माह तक महाप्रबंधक के पद पर भी कार्य कर चुके थे। उनके असमय निधन से कोल इंडिया परिवार में शोक की लहर है।
खड़े ट्रक से जा भिड़ी यात्रियों से भरी बस, 1 की मौत, दर्जनभर घायलों में 3 की हालत गंभीर- अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर गुरुवार की आधी रात ग्राम पंचायत कल्याणपुर के नवापारा में एक यात्री बस सडक़ पर खराब हालत में खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे (Bus accident) में बस कर्मचारी एक युवक की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर यात्री घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे यह हादसा हुआ। झारखंड से दुर्ग जा रही रॉयल बस क्रमांक सीजी 06 जीवाई-0729 पूरी रफ्तार में थी… पूरी खबर पढ़े
अंतिम संस्कार में जा रहे पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, पूरे इलाके में शोक की लहर- कोरबा जिले से लगे नकटीखार बायपास मार्ग के समीप मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बालको निवासी दंपत्ति की मौत हो गई है। जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। बता दें कि जिनकी मौत हुई है...पूरी खबर पढ़े
Updated on:
09 May 2026 02:59 pm
Published on:
09 May 2026 02:59 pm
