
suicide (File Photo)
Suicide Case: बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र में एक युवक की रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद और धमकी से आहत होकर युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। मृतक की पहचान केशव सक्सेना (24) निवासी चनाडोंगरी थाना तखतपुर के रूप में हुई थी।
उसका शव 7 मार्च 2026 की रात सल्का रोड और करगी रोड रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला था। कोटा पुलिस को रेलवे स्टेशन प्रबंधन की ओर से सूचना मिली थी कि रेल लाइन के बीच एक युवक का शव पड़ा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने सिर में गंभीर चोट लगने से मौत होना बताया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती से मुलाकात नहीं होने और विवाद के दौरान मिली धमकी से केशव मानसिक रूप से परेशान था। इसके बाद उसने सल्का रोड और करगी रोड के बीच रेलवे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने रमेश नवरंग के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध दर्ज किया है।
गवाह के मुताबिक शराब पीने के बाद केशव और अरविंद बाइक से पोड़ी की ओर गए। लौटते समय सल्का अंडरब्रिज के पास केशव ने अपनी चांदी की चेन, अंगूठी, ब्लूटूथ और मोबाइल का सिम निकालकर अरविंद को दे दिया। उसने कहा कि ये सामान उसकी मां को दे दिया जाए। साथ ही अपना मोबाइल अरविंद को देकर उसका मोबाइल खुद रख लिया। इसके बाद वह बाइक से उतर गया और अरविंद को वापस भेज दिया।
भाजपा पार्षद के भाई को जमकर पीटा, डीजे गाड़ी हटाने को कहा तो वारदात को दिया अंजाम, थाने में हंगामा- रायगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है। यहां भाजपा की महिला पार्षद त्रिनिषा चौहान के भाई पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के विरोध में बुधवार को महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति और भाजपा पार्षद कोतवाली थाने पहुंचे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया… पूरी खबर पढ़े
Published on:
09 May 2026 02:21 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
