
पहली बार आबादी के करीब दिखा जंगली भालू (फोटो सोर्स- Unsplash)
Bilaspur News: बिलासपुर जिले के पचपेड़ी परिक्षेत्र में पहली बार जंगली भालू की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। शुक्रवार सुबह पचपेड़ी और ध्रुवाकारी के बीच नहर किनारे भालू दिखाई देने के बाद इलाके में हडक़ंप मच गया। घटना के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर आ गई है और लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे कुछ ग्रामीण और मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग नहर किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी नजर एक जंगली भालू पर पड़ी। भालू को देखते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग जान बचाकर दूर भागे, जबकि कुछ ग्रामीणों ने सतर्कता बरतते हुए शोर मचाकर उसे गांव की ओर आने से रोकने का प्रयास किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भालू कुछ देर तक नहर किनारे घूमता रहा, फिर केवंतरा और सुकुलकारी की दिशा से होते हुए भरारी जंगल की ओर चला गया। हालांकि उसके बाद भी ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले कभी भालू नहीं देखा गया था। अचानक आबादी के करीब उसके पहुंचने से लोग खेतों और जंगल की ओर जाने से डर रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन अमला लगातार आसपास के जंगल और गांवों में निगरानी कर रहा है। भालू की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए टीम को अलग-अलग इलाकों में तैनात किया गया है। वन विभाग की माने तो भालू के मूवमेंट की जानकारी जुटाई जा रही है। जरूरत पडऩे पर रेस्क्यू टीम की मदद से उसे सुरक्षित तरीके से पकडक़र घने जंगल क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। वन विभाग ने ग्रामीणों, किसानों और सुबह-शाम टहलने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि अकेले खेत या जंगल की ओर न जाएं और बच्चों को भी सतर्क रखें।
गुफा में घुसकर भालू ने साधु बाबा को मार डाला, 17 साल से घने जंगल में रहकर कर रहे थे तप- एमसीबी जिले के वनांचल ब्लॉक भरतपुर अंतर्गत ग्राम रेद स्थित बाघमाड़ा में शुक्रवार रात को दर्दनाक घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पिछले 17 साल से गांव से दूर गुफा में रह रहे बाबा को एक भालू ने मार डाला। गुफा में घुसकर भालू ने अपने पैने नाखूनों और दांतों से उन्हें नोंच दिया था… पूरी खबर पढ़े
Published on:
09 May 2026 02:47 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
