13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिलाई में युवक ने खुद की काटी जीभ, फिर पत्थर पर रखकर जपने लगा मंत्र, लहूलुहान देखकर मचा हड़कंप

Young man cuts his tongue in Bhilai: भिलाई के अंजोरा चौकी अंर्तगत थनौैद के एक शिव भक्त ने बुधवार को सुबह 8 बजे अपनी जीभ काटा और ओम नम:शिवाय बोलकर पत्थर पर अर्पित कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 10 May 2024, 8:57 AM IST

Young man cuts his tongue in Bhilai, bhilai news, cg news, chhattisgarh news

Chhattisgarh News: भिलाई के अंजोरा चौकी अंर्तगत थनौैद के एक शिव भक्त ने बुधवार को सुबह 8 बजे अपनी जीभ काटा और ओम नम:शिवाय बोलकर पत्थर पर अर्पित कर दिया। उसकी हरकत को देखते ही गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और तत्काल उसे अस्पताल ले गई, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस मामले को अंध विश्वास से जोड़कर जांच कर रही है।

अंजोरा चौकी प्रभारी राम नारायण ध्रुव ने बताया कि थनौद निवासी राजेश्वर निषाद (33 वर्ष) रोज की तरह तालाब सूर्य और भगवान शिव को अध्र्य देने जाता था। बुधवार को वह तालाब पहुंचा और स्नान किया। इसके बाद ओम नम: शिवाय का जाप करते हुए चाकू निकाला और जीभ को काटकर भगवान शिव को अर्पित कर पत्थर पर रखा दिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक वह खतरे से बाहर है। जीभ कट जाने के चलते पुलिस बयान नहीं ले सकी है।

Superstition News: मुकवधिर है राजेश्वर की पत्नी

एसआई ने बताया कि राजेश्वर रोज सुबह और शाम को भगवान शिव को जल चढ़ाता था। वह अक्सर गुमसुम रहता था। सिर्फ ओम नम: शिवाय का जप करता। पहली पत्नी ने उसे छोड़ दिया है। दूसरी पत्नी मूकवधिर है। दोनों पत्नियों से तीन बेटियां है। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। अपने घर में तीन भाइयों में मझला है।

यह भी पढ़े: CGBSE Results 2024 LIVE: 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे जारी, इस Link पर क्लिक कर चेक करें परिणाम